फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Indian Ambassador Sarna meeting with Donald Trump on Oval Office

भारतीय राजदूत सरना ने ओवल ऑफिस में ट्रंप से की मुलाकात

Sun, 26 Feb 2017 10:53 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Sun, 26 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Indian Ambassador Sarna meeting with Donald Trump on Oval Office
Donald Trump

अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना ने व्हाइट हाउस स्थित ओवल ऑफिस में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। अन्य देशों के राजदूतों ने भी यहां ट्रंप से मुलाकात की। 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद ट्रंप से शीर्ष भारतीय राजनयिक की यह पहली मुलाकात है। भारतीय विदेश सेवा के 1980 बैच के अधिकारी सरना गत वर्ष आठ नवंबर को राष्ट्रपति पद के चुनाव से कुछ दिन पहले ही अमेरिका पहुंचे थे।

विज्ञापन


ट्रंप ने शनिवार को सभी नए विदेशी राजदूतों से मुलाकात की और सबके साथ तस्वीरें खिंचवाई। वर्ष 2002 से 2008 तक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रहे सरना इससे पहले इस्राइल में भारत के राजदूत रह चुके हैं। वह ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त भी रहे हैं। अमेरिका पहुंचने से लेकर अब तक सरना ने कई शीर्ष अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की और विचार समूहों (थिंक टैंक) से बातचीत की। उन्होंने देश में रह रहे भारतीय समुदाय के साथ भी संवाद कायम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed