फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   India will not use its veto power for permanent membership in unsc

सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता के लिए भारत नहीं करेगा वीटो का इस्तेमाल

Wed, 08 Mar 2017 03:50 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Wed, 08 Mar 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
India will not use its veto power for permanent membership in unsc
G4 में शामिल भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता पाने के लिए अगले कुछ समय तक के लिए अपने वीटो का इस्तेमाल नहीं करेगा। जी4 में भारत के अलावा ब्राजील, जर्मनी और जापान शामिल हैं।  
विज्ञापन


ये चारों देश सुरक्षा परिषद में एक दूसरे का साथ हमेशा देते हैं और फिलहाल चारों देश इसके अस्थाई सदस्य भी हैं। स्थाई सदस्यता के मुद्दे पर भी इन देशों का समर्थन मिलता रहता है। 
विज्ञापन


परिषद के रिफॉर्म के लिए उठाया कदम

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सयैद अकबरुद्दीन ने कहा कि वीटो भारत के लिए जरूरी है, लेकिन हम इसका इस्तेमाल सुरक्षा परिषद के रिफॉर्म होने तक इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा परिषद में नए स्थाई सदस्यों के लिए वीटो की व्यवस्था पहले से मिलेगी, लेकिन भारत इसका इस्तेमाल तब तक नहीं करेगा, जब तक किसी भी मुद्दे का रिव्यू नहीं हो जाता है।   


स्थाई देशों को बढ़ाने के मुददे पर रोड़ा अटका रहे हैं ये देश

भारत सहित अन्य देशों को संयुक्त राष्ट्र की स्थाई सदस्यता मिलने से रोकने के लिए पाकिस्तान, इटली सहित 13 देश काफी लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं। जी4 में शामिल सभी देशों ने उस सुझाव को दरकिनार कर दिया था, जिसमें कहा गया था कि ऐसे देशों को लंबे समय के लिए सदस्यता दे दी जाए, क्योंकि इससे इन देशों को लगा कि परिषद नए देशों को स्थाई सदस्य बनने के लिए रोक रहा है। इटली ने इस तरह का विचार दिया था, जिसको भारत ने एक सिरे से खारिज कर दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed