फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   India will find ways to combat terrorism with the European Union

यूरोपियन संघ के साथ मिलकर आतंकवाद से निपटने के तरीके खोजेगा भारत

Sun, 02 Dec 2018 12:07 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
India will find ways to combat terrorism with the European Union
g20 - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन में शनिवार को जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क और यूरोपियन कमिशन अध्यक्ष जीन क्लॉड जंकर से मुलाकात की। इस दौरान मोदी ने यूरोपियन संघ (ईयू) के साथ भारत के रिश्ते मजबूत करने और आतंकवाद से निपटने के संयुक्त प्रयास पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने आतंकवाद और कट्टरवाद के साथ-साथ रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु खतरों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने के तरीकों को खोजने पर सहमति जताई। 
विज्ञापन


मर्केल के साथ मुलाकात के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘रणनीतिक साझेदारी को सुदृढ़ बनाने पर चर्चा। पीएम नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने तेजी से बदलती दुनिया में बहुपक्षवाद के महत्व और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’
विज्ञापन


वैश्विक व्यापार प्रणाली पर आगे बढ़ीं चीजें 
ब्यूनस आयर्स। जी 20 शिखर सम्मेलन में शुक्रवार को सारी रात चली वार्ता से वैश्विक व्यापार प्रणाली पर चीजें कुछ आगे बढ़ी हैं। शनिवार को यूरोपीय राजनयिकों ने यह बात कही। शिखर सम्मेलन में गहरे मतभेदों और अमेरिका की तरफ से प्रतिरोध के बावजूद यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने कहा कि देश समापन बयान पर भी प्रगति कर रहे हैं जिसमें विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की समस्याओं को मान्यता दी जाएगी और इसमें सुधार करने को लेकर प्रतिबद्धता भी जताई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed