{"_id":"5802fb274f1c1b210328ef75","slug":"india-us-would-be-best-friends-if-elected-as-president-donald-trump","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" ट्रंप बोले- मोदी महान, मैं हिंदुओं का प्रशंसक ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप बोले- मोदी महान, मैं हिंदुओं का प्रशंसक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 16 Oct 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को अमेरिका का 'महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार' बताते हुए रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय अमेरिकियों से वादा किया है कि 'अगर राष्ट्रपति बना, तो भारत और अमेरिका बेस्ट फ्रेंड होंगे और भारत-अमेरिका का साथ-साथ एक 'असाधारण भविष्य' है। ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'महान शख्स' करार दिया।
रिपबल्किन हिंदू गठबंधन की ओर से आयोजित एक चैरिटी शो में भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करते हुए 70 वर्षीय ट्रंप ने कहा, 'ट्रंप प्रशासन में हम बहुत अच्छे दोस्त बनने जा रहे हैं। असल में मैं अच्छे को वापस लेता हूं, हम बेस्ट फ्रेंड होंगे।'
भारत में अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत की ही तरह अमेरिका में भी अर्थव्यवस्था और ब्यूरोक्रेसी में सुधार की जरूरत है। ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में कहा कि वह उर्जा से भरे हुए हैं और भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए शानदार काम कर रहे हैं।

'हिंदुओं और भारत का बहुत बड़ा प्रशंसक'
ट्रंप ने कहा, 'आपके महान प्रधानमंत्री भारत की ग्रोथ के समर्थक हैं। उन्होंने टैक्स से जुड़े नियम आसान किए। टैक्सों में कटौती की, जिसके बाद देश की अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत की सालाना दर से आगे बढ़ रही है। यह कमाल का है। व्यावहारिक तौर पर हमारी अर्थव्यवस्था अमेरिका में बिल्कुल भी नहीं सुधर रही है।'
यह पहली बार है जब एक अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने इन चुनावों में भारतीय मूल के अमेरिकियों के कार्यक्रम में हिस्सा लिया है।
ट्रंप ने कहा, 'मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत पर पूरा विश्वास है। मैं हिंदुओं और भारत का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। अगर मैं राष्ट्रपति पद के लिए चुना जाता हूं, तो व्हाइट हाउस में हिंदू समुदाय का एक सच्चा दोस्त होगा।'

आतंकवाद के खिलाफ हर कदम पर भारत के साथ
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, '19 महीने पहले मैं भारत में था और दोबारा कई-कई बार जाना चाहूंगा।'
रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत की भूमिका की भी तारीफ की। ट्रंप ने कहा, 'हम इस बात की तारीफ करते हैं कि भारत इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के साथ है। उन्होंने कहा कि भारत मुंबई हमले समेत आतंकवाद की क्रूरता देख चुका है।'
उन्होंने कहा, 'मुंबई, एक ऐसा शहर, जिसे मैं प्यार करता हूं। भारत पर हमला अपमानजनक था। कार्यक्रम में मौजूद 5000 भारतीय अमेरिकियों से वादा करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर राष्ट्रपति चुना गया, तो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत का हर कदम पर साथ देगा।'