{"_id":"5a63453d4f1c1b6f268b5639","slug":"india-slams-pakistan-on-terrorism-issue-at-united-nations-security-council","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- अच्छे और बुरे आतंकियों में फर्क करना बंद करे","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- अच्छे और बुरे आतंकियों में फर्क करना बंद करे
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
Updated Sat, 20 Jan 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
United Nations Security Council
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान की खिंचाई करते हुए कहा कि इस्लामाबाद अपनी मानसिकता में बदलाव कर अच्छे और बुरे आतंकियों में फर्क करना बंद करे। वहीं सुरक्षा परिषद सीमा पार आतंकवाद पर ध्यान केंद्रित करे। यूएन में यह बैठक अफगानिस्तान के मुद्दे पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
भारत ने स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि भारत का विजन स्पष्ट है। अफगानिस्तान को उसका स्थान वापस मिले। भारत क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर अफगानिस्तान में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि लाना चाहता है। अकबरुद्दीन ने कहा, अफगानिस्तान में एक कहावत है, जब नीचे पानी गंदा होने लगे, तो उसे बार-बार छानने से बेहतर है कि ऊंचाई पर जाकर उसे साफ कर दिया जाए। अफगानिस्तान में सिर्फ शांति की बात काफी नहीं है। हमें अफगानिस्तान में आतंकवाद के कारण सीमा पार आतंकवाद की जड़ों को साफ करना होगा। अगर हम ऐसा करने में कामयाब हो गए तभी अफगानिस्तान में हालात बदलेंगे।
विज्ञापन
अकबरुद्दीन ने कहा, 24 दिसंबर, 2015 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान में संसद भवन का उद्घाटन करने आए थे और लौटते समय पाकिस्तान भी गए। पर कुछ दिन बाद एक जनवरी, 2016 को ही आतंकवादियों ने पठानकोट एयरबेस पर हमला कर दिया। यह हमला योजना बनाकर किया गया। ऐसे हमले हर रोज अफगानिस्तान में होते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
पाकिस्तान ने उठाया जाधव का मुद्दा
kulbhushan jadhav
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मंच का इस्तेमाल पाकिस्तान ने जासूसी के आरोप में फांसी की सजा पाए भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव का मुद्दा उठाने मेें किया। यूएन में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने कहा, जो लोग मानसिकता बदलने की मांग कर रहे हैं, उन्हें मेरे देश के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को देखना चाहिए। भारतीय जासूस का पकड़ा जाना साबित हो चुका है। कुलभूषण को पाकिस्तान की अदालत ने जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई है। भारत इन आरोपों को नकारता रहा है।