{"_id":"59e25fed4f1c1b8d698b5d4d","slug":"india-s-position-is-very-good-in-terms-of-privacy-says-nandan-nilekani","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजता के मामले में भारत की स्थिति बहुत अच्छी: नीलेकणि ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
निजता के मामले में भारत की स्थिति बहुत अच्छी: नीलेकणि
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
आधार योजना के सूत्रधार नंदन नीलेकणि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार योजना के सूत्रधार नंदन नीलेकणि ने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी के युग में निजता के मामले में भारत की ‘स्थिति बहुत अच्छी’ है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की विशिष्ट पहचान संख्या योजना निजता के टेस्ट में सफलतापूर्वक पास होगी।
विज्ञापन
आधार कार्ड योजना पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ने शुरू की थी और मौजूदा सरकार ने उसका समर्थन किया है। अब तक एक अरब से ज्यादा लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक से इतर वैश्विक विकास केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीलेकणि ने कहा, ‘मुझे लगता है कि निजता के मामले में भारत की स्थिति बहुत अच्छी है।’
विज्ञापन
पढ़ें- आधार कार्ड स्कीम ने बचाए मोदी सरकार के 9 अरब डॉलर : नंदन नीलेकणी
विज्ञापन
भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस फर्म इंफोसिस के 62 वर्षीय गैर कार्यकारी चेयरमैन ने कहा कि आधार का शुक्रिया कि कई कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट गए और उन्होंने दावा किया कि यह निजता का उल्लंघन था।