फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   india raises concerns over hate crimes with america assured speedy justice

US : भारतीयों पर हमले की सरकार ने कड़ी निंदा, वाशिंगटन के गुरुद्वारे में विशेष पूजा

Mon, 06 Mar 2017 09:48 AM IST
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह Updated Mon, 06 Mar 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
india raises concerns over hate crimes with america assured speedy justice

अमेरिका में पिछले 10 दिनों में भारतीयों पर तीन हमले हो चुके हैं। भारत ने इसकी कड़ी निंदा की है। उधर, सिएटल में सिख युवक पर हमले के बाद वाशिंगटन के गुरुद्वारे में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें सिख समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

 

वहीं वाशिंगटन निवासी मनदीप सिंह ने कहा कि हमारे समुदाय के लिए यह बिल्कुल उसी तरह की स्थिति है जैसी 9/11 हमले के बाद थी। उन्होंने कहा कि सिखों को निशाना बनाया गया। इसकी गहरी चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


अमेरिका में भारतीयों पर हमले के मामले में ट्रंप प्रशासन ने जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। अमेरिकी दूतावास की प्रभारी मेरीके लॉस कार्लसन ने ट्वीट कर कहा, "वाशिंगटन में गोलीबारी से दुखी हूं। हम पीड़ित के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। जैसा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा है, हम 'सभी तरह की नफरत व बुराई' की निंदा करते हैं।"
 

india raises concerns over hate crimes with america assured speedy justice
नवतेज सरना

उधर, अमेरिका में भारतीय राजदूत नवतेज सरना ने अमेरिकी सरकार के सामने भारतीय नागरिकों पर हो रहे जानलेवा हमलों को लेकर चिंता व्यक्त की है। इस बाबत मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार की तरफ से उन्हें ऐसे हमलों पर लगाम लगाने का पूरा आश्वासन दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तक हुए हमलों की तेजी से जांच की जा रही हैं और पीड़ित लोगों को इंसाफ मिलेगा।

अमेरिका में हो रहे इस तरह की हमलों की भारत ने कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि वे पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव मदद दिलाने की कोशिश कर रही हैं।
 




गौरतलब है कि यह हमले तब हुए हैं जब इंजीनियर की हत्या के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी नाराजगी जताई थी। इसी हफ्ते चार दिवसीय अमेरिका यात्रा पर गए विदेश सचिव जयशंकर ने भी अमेरिकी अधिकारियों के सामने भारतीयों के खिलाफ हो रहे हमलों पर चिंता जाहिर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed