फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   india likely to enter missile tech control regime this week

मोदी कर सकते हैं समझौता, जल्द ही अमेरिका से भारत खरीद सकेगा ड्रोन विमान

Sun, 05 Jun 2016 09:52 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sun, 05 Jun 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
india likely to enter missile tech control regime this week
भारत के लिए खुलेगा ड्रोन विमानों की खरीद का दरवाजा - फोटो : Wikipedia

 इस हफ्ते भारत मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) में प्रवेश कर सकता है। इससे अमेरिका से ड्रोन विमानों को खरीदने का रास्ता साफ होगा। यही नहीं उच्च तकनीकी से लैस मिसाइलों को मित्र देशों को निर्यात किए जाने के भारत के प्रयासों को बल मिलेगा।

विज्ञापन


घटनाक्रम पर नजर रख रहे सूत्रों ने बताया कि एमटीसीआर में भारत के प्रवेश संबंधी घोषणा इस हफ्ते में की जा सकती है। संभव है कि यह  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान ही कर दी जाए। भारत को यह सफलता उसकी इस घोषणा के बाद मिली है कि बैलिस्टिक मिसाइल प्रसार के खिलाफ वह ‘हेग कोड ऑफ कंडक्ट’ को अपना रहा है। उल्लेखनीय है कि इस आचार संहिता को मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) का पूरक माना जाता है।
विज्ञापन

भारत ने एमटीसीआर की सदस्यता के लिए पिछले साल आवेदन किया था। एमटीसीआर के कुछ सदस्य देशों ने तब इसका विरोध किया था। बड़ी बात यह भी है कि ओबामा प्रशासन ने एमटीसीआर के अलावा तीन अन्य निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं, ऑस्ट्रेलिया समूह, परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह और वासेनार अरेंजमेंट में भी भारत की सदस्यता का मजबूती से समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 अप्रैल 1987 में स्थापित एमटीसीआर का उद्देश्य बैलिस्टिक मिसाइलों तथा अन्य मानव रहित आपूर्ति प्रणालियों के विस्तार को सीमित करना है जिनका रसायनिक, जैविक और परमाणु हमलों में उपयोग किया जा सकता है। वर्ष 2008 से भारत उन पांच देशों में से एक है जो एमटीसीआर का पालन कर रहे हैं। एमटीसीआर में प्रवेश करने संबंधी घोषणा के बाद समझा जाता है कि भारत और अमेरिका ड्रोन विमानों की भारतीय सेना के लिए बिक्री के बारे में वार्ता तेज करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed