{"_id":"2e84bd9b6fbe5e4aaf5fa60991990cf6","slug":"india-could-make-125-nuclear-bombs-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक को परेशान कर सकती है भारत की ये 'महाशक्ति'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पाक को परेशान कर सकती है भारत की ये 'महाशक्ति'
Updated Wed, 04 Nov 2015 08:41 AM IST
विज्ञापन
जाने माने अमेरिकी थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी के अनुसार, 2014 में भारत के पास 75-125 न्यूक्लियर बम बनाने के लिए पर्याप्त प्लूटोनियम उपलब्ध रहा है।
विज्ञापन
इसका कहना है कि विकासशील देशों में सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर योजना भारत की है। इस थिंक टैंक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, ‘भारत के न्यूक्लियर हथियारों का आकलन इसके प्लूटोनियम के भंडार से किया जा सकता है। जो परिणाम निकल कर आता है वह 138 न्यूक्लियर हथियारों का है जिसके जरिये 110 से 175 हथियार तैयार किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
न्यूक्लियर हथियारों के लिए 100-200 किलोग्राम यूरेनियम
हालांकि, अपने प्लूटोनियम भंडार से भारत द्वारा बनाए गए न्यूक्लियर हथियारों की वास्तविक संख्या इससे कम हो सकती है।’ रिपोर्ट के मुताबिक, हथियारों के निर्माण और भंडार में रखे प्लूटोनियम के अनुसार यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आयुध स्तर के यूरेनियम का सिर्फ लगभग 70 फीसदी का इस्तेमाल न्यूक्लियर हथियारों के लिए किया गया है। रिपोर्ट में आकलन किया गया है कि भारत के पास न्यूक्लियर हथियारों के लिए 100-200 किलोग्राम यूरेनियम है।