फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   India considering punitive actions against Pakistan for its alleged support to terrorism

अमेरिकी अधिकारी ने कहा- पाक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा भारत

Wed, 24 May 2017 11:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Wed, 24 May 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
India considering punitive actions against Pakistan for its alleged support to terrorism

अमेरिका के रक्षा सुरक्षा प्रमुख ने अमेरिकी संसद की एक समिति को बताया कि भारत एक ओर पाकिस्तान को राजनयिक मुद्दे पर अलग-थलग करने की कोशिशों में जुटा है तो वहीं दूसरी ओर सीमापार आतंकवाद का समर्थन करने के लिए पाक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी भी कर रहा है। इस बीच डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने पाकिस्तान को दी जाने वाली  करीब 1200 करोड़ रु. की मदद में कटौती की है।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल विंसेट स्टीवर्ट ने अमेरिकी संसद की आर्म्ड सर्विसेज कमिटी को विश्व स्तरीय खतरों पर बातचीत के दौरान इस बात की जानकारी दी। जनरल विंसेट का बयान उस वक्त आया है जब एक दिन पहले ही भारतीय सेना ने सीमापार कड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की एक पोस्ट को तबाह किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत हिंद महासागर में खुद की सुरक्षा और हितों के लिए अपनी सेना के आधुनिकीकरण में लगा हुआ है। इसके साथ ही आर्थिक और राजनयिक तौर पर भी वो पूरे एशिया में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। विंसेट ने आगे कहा कि भारत पर हुए कई आतंकी हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के द्विपक्षीय रिश्ते बहुत खराब हुए है। पिछले साल सितंबर में आर्मी बेस पर हुए हमले के बाद भारत ने सीमापार बड़ी कार्रवाई की थी। 2016 में भी दोनों ही देशों ने सीमापार से बड़ी कार्रवाई की, दोनों देश एक-दूसरे के राजनयिक हटा चुके हैं यही वजह है कि लगातार दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सांसदों को यह भी बताया कि 2017 में इस्लामाबाद ने पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों के जरिए आतंकवादी, सांप्रदायिक ताकतों, आतंकवादी और अलगाववादियों की हिंसा को रोकने में कुछ हद तक सफलता हासिल की है।


विंसेट ने ये भी कहा कि इस ओर ध्यान देने की जरूरत है कि पाकिस्तान के पास परमाणु हथियारों की तादात बढ़ी है। अपने निजी हितों के लिए लगातार परमाणु हथियारों के विकास ने एक स्थायी खतरा भी पैदा कर दिया है। विंसेट ने साउथ चाइना सी में चीन के बढ़ते हितों की भी बात करते हुए समिति को आगाह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed