फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   India born woman student Rajalakshmi Nandakumar to get prestigious Young Scholar award

भारत में जन्मी राजलक्ष्मी को मिलेगा प्रतिष्ठित ‘यंग स्कॉलर’ अवार्ड

Wed, 12 Sep 2018 04:24 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Wed, 12 Sep 2018 04:24 AM IST
विज्ञापन
India born woman student Rajalakshmi Nandakumar to get prestigious Young Scholar award
- फोटो : twitter

भारत में जन्मी राजलक्ष्मी नंदकुमार को स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके घातक स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाने में अभूतपूर्व मदद को लेकर प्रतिष्ठित ‘यंग स्कॉलर’ अवार्ड के लिए चुना गया है।  

विज्ञापन


राजलक्ष्मी वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में पढ़ रही हैं। उन्हें 2018 के मार्कोनी सोसायटी पॉल बेरेन यंग स्कॉलर अवार्ड के लिए चुना गया है। उन्होंने ऐसी तकनीक विकसित की है जिसकी मदद से एक साधारण स्मार्टफोन को शारीरिक गतिविधियों का पता लगाने में सक्षम एक सक्रिय सोनार सिस्टम में तब्दील किया जा सकता है। 
विज्ञापन


इस तकनीक से डिवाइस के साथ बिना शारीरिक संपर्क के शरीर में होने वाली गति और श्वसन जैसी शारीरिक गतिविधियों की प्रक्रिया को भांपकर बीमारी का पता लगाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजलक्ष्मी ने चेन्नई से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च इंडिया के लिए भी काम किया है। उन्हें इस अवार्ड के अंतर्गत 5000 अमेरिकी डॉलर की रकम मिलेगी। उनके माता-पिता मूल रूप से मदुरै के रहने वाले हैं।  

नई तकनीक ऐसे करती है काम

राजलक्ष्मी ने इस तकनीक के लिए चमगादड़ों द्वारा काम में लाई जाने वाली प्रणाली का इस्तेमाल किया। दरअसल, चमगादड़ अंधेरे में सोनार तकनीक का उपयोग करते हैं। इसमें वे ध्वनिक सिग्नल भेजकर परावर्तित प्रतिबिंबों के आधार पर वस्तुओं की पहचान करते हैं। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, राजलक्ष्मी द्वारा विकसित की गई प्रणाली, फोन के स्पीकर से अश्रव्य ध्वनि संकेतों को प्रसारित करती है। फिर मानव शरीर से परावर्तित प्रतिबिंबों को ट्रैक करके इनका विश्लेषण करने के बाद परिणाम देती है।  


‘मैं फिजियोलॉजिकल सिग्नल्स का पता लगाने के तरीकों के बारे में पता लगाना चाहती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि ये हेल्थकेयर एप्लीकेशन के लिए सबसे ज्याद इस्तेमाल किए जाने वाले सिग्नल हैं।’
- राजलक्ष्मी नंदकुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed