{"_id":"58279d184f1c1b6729b3bda6","slug":"india-and-us-relation-will-deflc-on-h1b-visa-policy-of-usa","type":"story","status":"publish","title_hn":"एच-1बी वीजा मुद्दे पर अमेरिका से संबंधों में आ सकती है कड़वाहट","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
एच-1बी वीजा मुद्दे पर अमेरिका से संबंधों में आ सकती है कड़वाहट
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sun, 13 Nov 2016 04:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत को बेशक भारत के हित और पाक के खिलाफ माना जा रहा है, लेकिन एच-1बी वीजा को लेकर अमेरिका और भारत के रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। दक्षिण एशियाई मामले की अमेरिकी विशेषज्ञ लिसा कुर्टिस का कहना है कि ट्रंप प्रशासन भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत बनाएगा और पाकिस्तान के दोहरे रवैये के खिलाफ कम नरमी बरतेगा। हालांकि एच-1बी वीजा को लेकर भारत और अमेरिका के बीच अनबन हो सकती है।
विज्ञापन
शीर्ष अमेरिकी थिंक-टैंक ‘द हेरिटेज फाउंडेशन’ की लिसा कुर्टिस ने कहा कि पिछले दो सालों में भारत और अमेरिका के रिश्तों में काफी प्रगति हुई है, जिसको ट्रंप प्रशासन आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका के दोनों दलों का यह मानना है कि एशिया प्रशांत में अमेरिका के उद्देश्यों को हासिल करने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है। इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय कानून व्यवस्था बनाए रखने के अलावा समुद्र के रास्ते मुक्त और बेरोेकटोक आवाजाही सुनिश्चित करना अमेरिका के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।
विज्ञापन
द हेरिटेज में अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं क्षेत्रीय राजनीतिक मामले की विशेषज्ञ लिसा ने कहा कि अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान के दौरान भारत के संबंध में कई सकारात्मक बयान दिए हैं, जिससे जाहिर होता है कि वह भारत के साथ अमेरिकी भागीदारी को मजबूत करने के समर्थक हैं। वह आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के साथ ही पाकिस्तान के प्रति कम नरमी रखेंगे, जिसका भारत हमेशा से समर्थन करता आ रहा है। ट्रंप प्रशासन एशिया प्रशांत क्षेत्र में भारत के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करेगा। हालांकि एच-1बी वीजा को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो सकता है।
विज्ञापन