{"_id":"595196074f1c1bd9348b4730","slug":"india-and-u-s-will-destroy-radical-islamic-terrorism-together-says-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामिक आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे भारत-अमेरिका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
इस्लामिक आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे भारत-अमेरिका
amarujala.com, Presented By: मोहित
Updated Tue, 27 Jun 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय अमेरिकी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की। ट्रंप ने बड़ी गर्मजोशी से मोदी से हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों ने करीब 20 मिनट तक अकेले में बातचीत की। जिसके बाद दोनों ने इस्लामिक आतंकवाद को मिलकर खत्म करने की बात कही।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद दोनों ने साझा बयान जारी किया जिसमें ट्रंप ने भारत को एक बार फिर सच्चा दोस्त करार देते हुए उसके साथ 'इस्लामिक आतंकवाद' के खात्मे की बात कही। साथ ही हिंद महासागर में सबसे बड़ा सैन्य अभियान करने की भी बात कही।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा कि वह भारत के साथ मिलकर आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे, भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई इकोनॉमी है। वहीं मोदी ने कहा कि इस मीटिंग में हमने आतंकवाद, अतिवाद और कट्टरवाद से पैदा होने वाली चुनौतियों पर गंभीर चर्चा की। मोदी ने ट्रंप परिवार को भारत आने का न्यौता दिया।
विज्ञापन
साझा बयान के दौरान दोनों वर्ल्ड लीडर दो बार एक-दूसरे से गले मिलते दिखे। ट्रंप ने कहा कि हम दोनों ( मोदी और ट्रंप) सोशल मीडिया के वर्ल्ड लीडर हैं।
मोदी ने इवांका ट्रंप को भारत आने का न्यौता दिया है। कहा कि दोनों देशों के बीच यह मुलाकात अहम साबित होगी। पीएम मोदी ने कहा हम न्यू इंडिया और मेक अमेरिका ग्रेट अगेन पर मिलकर काम करेंगे। आतंकवाद के मुद्दे पर हमारी गहन बातचीत हुई। इस गंभीर चुनौती से हमारे समाज की रक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। मोदी ने भारत के प्रति ट्रंप के मित्रभाव की भी सराहना की।