{"_id":"59c0501a4f1c1b37688b541b","slug":"india-america-and-japan-came-together-against-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के खिलाफ भारत, अमेरिका और जापान साथ, डोकलाम पर भी हुई बात","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
चीन के खिलाफ भारत, अमेरिका और जापान साथ, डोकलाम पर भी हुई बात
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
Updated Tue, 19 Sep 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां सोमवार को अपने जापानी और भारतीय समकक्षों के साथ त्रिपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान तीनों नेताओं ने नेविगेशन की स्वतंत्रता, अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही डोकलाम संकट और चीनी के बदले रवैये पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
यहां संयुक्त राष्ट्र आम अधिवेशन से इतर तीनों शीर्ष नेता- विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन और जापान के विदेश मंत्री टारो कोनो ने समुद्री सुरक्षा, संपर्क और प्रसार के मसले पर भी अपने विचार आदान-प्रदान किए।
विज्ञापन
पढ़ें- यूएन में भारत ने पाकिस्तान को घेरा, कहा- PoK बन रहा आतंकवाद का केंद्र
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि तीनों देशों के विदेश मंत्रियों ने नेविगेशन की स्वतंत्रता, अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान और विवादों के शांतिपूर्ण हल सुनिश्चित करने की आवश्यकताओं पर जोर दिया। दक्षिण चीन सागहर और पूर्वी चीन सागर पर क्षेत्रीय विवाद पर भी तीनों देशों ने चर्चा की।
चीन दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है। बहरहाल, वियतनाम, मलयेशिया, फिलीपींस, ब्रुनेई और ताइवान चीन के दावे को सही नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि दक्षिण चीन सागर पर हमारा भी दावा भी बनता है। स्वराज ने उत्तर कोरिया के परमाणु मिसाइल परीक्षणों के मसलों को भी उठाया, जो लगातार न केवल कोरियाई प्रायद्वीप, जापान और अमेरिका के लिए खतरा बनता जा रहा है।