फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Increasing panic from china behavior brought india closer to us

'चीन के बर्ताव से बढ़ती घबराहट भारत को अमेरिका के करीब लायी'

Thu, 18 Oct 2018 12:55 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Thu, 18 Oct 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
Increasing panic from china behavior brought india closer to us
Narendra Modi‬-Donald Trump - फोटो : PTI

अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने कहा है कि क्षेत्र में चीन के बर्ताव से भारत की बढ़ती घबराहट ने उसे अमेरिका के करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बुधवार को एक प्रमुख नीति पत्र में लिखा कि क्षेत्र में चीन अलग-थलग पड़ गया है, ऐसे में भारत अमेरिका के अहम और भरोसेमंद सहयोगी के रूप में उभर कर सामने आया है। 

विज्ञापन


बता दें कि एश्टन कार्टर रक्षा मंत्री सहित पेंटागन में अनेक अहम पदों पर रह चुके हैं और उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबधों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भारत इस बात का उदाहरण पेश करता है कि किस प्रकार से सिद्धांत आधारित एवं समावेशी नेटवर्क से होने वाला सामरिक लाभ बाधाओं को पार कर सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'दक्षिण एशिया में अमेरिकी प्रभाव से कभी बेहद आशंकित होने वाला भारत रक्षा मंत्री के मेरे दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा में अधिक सक्रिय हुआ। इतिहास में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हावर्ड कैनेडी स्कूल में बेल्फर सेंटर फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल अफेयर्स के निदेशक कार्टर कहते हैं कि भारत का बढ़ता आर्थिक और राजनीतिक आत्मविश्वास, उपमहाद्वीप में सामरिक स्थिति का उसका आकलन और 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्वाचित होना जैसे अनेक कारण हैं जिससे भारत ने अमेरिका के साथ करीबी संबंध बनाने का निर्णय किया। 


कार्टर ने कहा, 'दक्षिण चीन सागर से हिमालयी क्षेत्र तक चीन के बर्ताव से बढ़ती घबराहट ने अहम भूमिका निभाई है।' 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दो प्रमुख कार्यक्रम चला रहा है। एक है 'मेक इन इंडिया' जो घरेलू तकनीक एवं विनिर्माण विकसित करने पर जोर देता है। उन्होंने अपने नीति पत्र में लिखा है, 'मैंने कहा था कि डिफेंस टेक्नोलॉजी एंड ट्रेड इनीशिएटिव मोदी की प्रौद्योगिकी और औद्योगिक नीति के साथ 'हाथ मिलाने' जैसा है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed