{"_id":"5af14edd4f1c1ba0098b89e6","slug":"in-world-economy-indian-billionaires-will-shine-with-stake-of-200-percent","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट: अगले 10 सालों में दुनिया के सर्वाधिक रईस होंगे भारत में","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट: अगले 10 सालों में दुनिया के सर्वाधिक रईस होंगे भारत में
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 08 May 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर के अमीरों की गिनती में भारतीयों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ और अफ्रेशिया बैंक की रिपोर्ट अनुसार आने वाले 10 सालों में भारतीयों की निजी संपत्ति सबसे तेजी से बढ़ेगी।
अगर यह रिपोर्ट सच साबित होती है तो ब्रिटेन और जर्मनी को पछाड़कर भारतीय दुनिया के चौथे सबसे अमीर बन जाएंगे। बता दें कि 5.35 लाख करोड़ संपत्ति के साथ फिलहाल भारत छठे नंबर पर है और करीब 40.68 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ अमेरिकी नंबर एक हैं और अनुमान है कि आने वाले 10 साल बाद भी वह अव्वल रहेंगे। दुनिया भर के लोगों की निजी संपत्ति में होने वाली बढ़ोतरी का विश्लेषण इस रिपोर्ट में किया गया है। बता दें कि इसमें दुनिया भर के लोगों की इनकम में बीते दस साल और आने वाले 10 साल में कितनी बढ़ोतरी हुई है उसकी गणना की गई है।
विज्ञापन
यही नहीं इस रिपोर्ट में किसी भी देश की सरकार की संपत्ति और फंड को शामिल नहीं किया गया है। यहां देश की संपत्ति का मतलब वहां के लोगों की निजी संपत्ति से हैं। इसमें प्रॉपर्टी, नकदी, इक्विटी, कारोबार से कमाई को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
संपत्तियों में यह इजाफा एक दो फीसदी नहीं बल्कि 200 फीसदी होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वृद्धि के साथ भारतीयों की कुल निजी संपत्ति 16 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन
अगर यह रिपोर्ट सच साबित होती है तो ब्रिटेन और जर्मनी को पछाड़कर भारतीय दुनिया के चौथे सबसे अमीर बन जाएंगे। बता दें कि 5.35 लाख करोड़ संपत्ति के साथ फिलहाल भारत छठे नंबर पर है और करीब 40.68 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ अमेरिकी नंबर एक हैं और अनुमान है कि आने वाले 10 साल बाद भी वह अव्वल रहेंगे। दुनिया भर के लोगों की निजी संपत्ति में होने वाली बढ़ोतरी का विश्लेषण इस रिपोर्ट में किया गया है। बता दें कि इसमें दुनिया भर के लोगों की इनकम में बीते दस साल और आने वाले 10 साल में कितनी बढ़ोतरी हुई है उसकी गणना की गई है।
विज्ञापन
यही नहीं इस रिपोर्ट में किसी भी देश की सरकार की संपत्ति और फंड को शामिल नहीं किया गया है। यहां देश की संपत्ति का मतलब वहां के लोगों की निजी संपत्ति से हैं। इसमें प्रॉपर्टी, नकदी, इक्विटी, कारोबार से कमाई को शामिल किया गया है।
भारत में अच्छी अंग्रेजी बोलने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होगी
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आगामी दस वर्षों में न केवल भारत में अच्छी अंग्रेजी बोलने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होगी वहीं इंडस्ट्रीज, उद्यमियों और शिक्षा प्रणाली सुदृढ़ होगी। इसके अलावा में वित्तीय और बैंकिंग सेवाएं, आईटी सेक्टर, बीपीओ, रियल एस्टेट, हेल्थकेयर और मीडिया सेक्टर में भी जबरदस्त बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दिसंबर 2017 तक दुनिया भर के लोगों की निजी संपत्ति 13975 लाख करोड़ रुपए थी। यही नहीं दुनिया में 1.52 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिनकी निजी संपत्ति लगभग 6.5 करोड़ या इससे अधिक है। बता दें कि दुनिया में 2252 बिलिनेयर हैं। इनमें में हर एक के पास औसतन 6500 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
2017 की स्थिति
12.68
चीन
6.44
जापान
6.27
ब्रिटेन
2027 के लिए अनुमान
48.81 -अमेरिका
45.14 -चीन
16.50 -जापान
16.01 -भारत
7.09-ब्रिटेन (संपत्ति लाख करोड़ रुपए में)