फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   IN US After boy says Allah in Classroom teacher calls police 

अमेरिका में अल्लाह कहने पर टीचर ने बच्चे को समझा आतंकी, बुलाई पुलिस

Sun, 03 Dec 2017 05:33 PM IST
एजेंसी, ह्यूस्टन
एजेंसी, ह्यूस्टन Updated Sun, 03 Dec 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
IN US After boy says Allah in Classroom teacher calls police 
US police - फोटो : indian express

 अमेरिका के एक स्कूल में डाउन सिंड्रोम बीमारी से ग्रस्त छह साल के एक बच्च द्वारा कक्षा में बार-बार ‘अल्लाह और बूम’ शब्द कहे जाने के बाद शिक्षक ने उसे आतंकी समझ लिया और पुलिस को बुला दिया। मोहम्मद सुलेमान नाम के बच्चे के पिता के मुताबिक, उनके बेटे को जन्म से ही डाउन सिंड्रोम बीमारी है और वह मानसिक समस्याओं का शिकार है।

विज्ञापन



अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ह्यूस्टन से करीब 20 मील दूर पीरलैंड स्थित प्राथमिक स्कूल में शिक्षक ने सुलेमान की पुलिस को फोन द्वारा शिकायत की। जिसके बाद पुलिस स्कूल पहुंच गई। वहीं स्कूल ने दावा किया कि मोहम्मद बोल सकता है। जबकि सुलेमान के पिता ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि उसका बेटा बिल्कुल भी नहीं बोलता है और उसे मानसिक समस्या है।
विज्ञापन


बच्चे के पिता ने कहा कि उनका दावा है कि वह आतंकवादी है, यह बेवकूफी है, असल में यह भेदभाव है। यह 100 फीसदी भेदभाव है। वहीं पीरलैंड पुलिस ने कहा कि उसने जांच पूरी कर ली है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जरूरत नहीं लगती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed