फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   in UN OIC meeting Pakistan again asked about kashmir india against it

इस्लामिक देशों के बीच कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत ने पाकिस्तान को फटकारा

Thu, 27 Sep 2018 06:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 27 Sep 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
in UN OIC meeting Pakistan again asked about kashmir india against it

पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का राग अलापते हुए इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की कोशिश की है। इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक में कश्मीर मसला उठाने पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भारत ने कहा कि कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है। पाकिस्तान का ओआईसी की बैठक में इस पर चर्चा करना अनुचित है।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर बुधवार को ओआईसी संपर्क समूह की बैठक में कश्मीर का मुद्दा उठाया था। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘हम कई बार कह चुके हैं कि कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है।
विज्ञापन


अफसोस, आईओसी में एक बार फिर कश्मीर मुद्दे को उठाया गया। हम बैठक में रखे गए संदर्भों को खारिज करते हैं, क्योंकि यह हमारा बेहद आंतरिक मामला है। हम पहले भी आईओसी को यह साफ कर चुके हैं कि भारत के आंतरिक मामलों में वह हस्तक्षेप न करें। भारत अपने आंतरिक मामलों का इस तरह जिक्र करने को स्वीकार नहीं करता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान का झूठ हो चुका है बेनकाब 
संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर द्विपक्षीय बैठकों में पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की ओर से कश्मीर मुद्दा उठाने पर रवीश ने कहा, ‘इस्लामाबाद लंबे समय से ऐसा करता रहा है। यह पहली बार नहीं है कि वह अपनी द्विपक्षीय बैठकों में यह मुद्दा उठा रहा है। वह हमेशा एकतरफा कहानी कहता है। वह जो भी साझा करता है उसकी अंतरराष्ट्रीय समुदाय में कोई स्वीकार्यता नहीं है। पाकिस्तान को यह अहसास हो गया है कि उसके झूठ अंतरराष्ट्रीय बिरादरी पहले ही खारिज कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed