फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   in UN Nawaz told burhan is youth leader

नवाज ने यूएन में आतंकी बुरहान को बताया युवा नेता, भारत ने दिया करारा जवाब

Thu, 22 Sep 2016 05:16 AM IST
एजेंसी/संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी/संयुक्त राष्ट्र Updated Thu, 22 Sep 2016 05:16 AM IST
विज्ञापन
in UN Nawaz told burhan is youth leader
नवाज शरीफ - फोटो : PTI

अंतरराष्ट्रीय मंच पर बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा जोरशोर से उठाया।

विज्ञापन


 इस बीच उन्होंने हिजबुल कमांडर बुरहान वानी का गुणगान भी गाया। आतंकी वानी को युवा नेता बताते हुए शरीफ ने कहा कि वह भारत के साथ जम्मू एवं कश्मीर समेत सभी विवादित अहम मुद्दों के शांतिपूर्वक समाधान के लिए वार्ता को तैयार हैं।
विज्ञापन


वहीं, भारत ने शरीफ के बयान का जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान पहले आतंकवाद का निर्यात बंद करे। इसके बाद उससे वार्ता की जाएगी।

पूरा भाषण कश्मीर के इर्द गिर्द

in UN Nawaz told burhan is youth leader
नवाज शरीफ - फोटो : PTI

शरीफ यूएन में अपने 20 मिनट के भाषण के दौरान सिर्फ कश्मीर राग अलापते नजर आए। उनका पूरा भाषण कश्मीर मुद्दे के इर्दगिर्द ही घूमता रहा। इस दौरान वह पूरी तरह भारत पर आरोप लगाते रहे।

हालांकि उन्होंने अपने आरोप के पक्ष में किसी तरह का कोई सबूत नहीं पेश किया। भारत के अंदरूनी मामले में दखल देते हुए शरीफ ने जम्मू एवं कश्मीर में जनमत संग्रह कराने और कथित कश्मीरियों की हत्या की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि कश्मीर विवाद को सुलझाए बिना पाकिस्तान और भारत के बीच शांति स्थापित नहीं की जा सकती है। शरीफ ने कहा कि भारत अस्थिरता के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराता आ रहा है।

भारत ने शरीफ की निंदा की

in UN Nawaz told burhan is youth leader

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर से हिजबुल कमांडर बुरहान वानी का गुणगान करने की भारत ने कड़ी निंदा की है। बुधवार को भारत ने कहा कि यूएन में शरीफ के बयान से साफ जाहिर है कि पाकिस्तान ने लगातार आतंकवाद को बढ़ावा दिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, ‘पाक पीएम शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिजबुल आतंकी बुरहान वानी का गुणगान किया।’ शरीफ ने यह भी दावा किया कि वह भारत के साथ सभी विवादित अहम मुद्दों को सुलझाने की पेशकश कर चुके हैं, लेकिन भारत ने वार्ता के लिए पूर्व शर्त लगाई, जो स्वीकार नहीं की जा सकती है।

शरीफ के इस आरोप का जवाब देते हुए विकास स्वरूप ने कहा कि भारत की ओर से वार्ता के लिए सिर्फ एक ही शर्त है कि पाकिस्तान आतंकवाद को खत्म करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed