फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   in the name of islam contest fight during us presidential 2016 campaign

अमेरिका में राष्ट्रपति उम्मीदवारों में 'इस्लाम' पर ठनी

Fri, 11 Mar 2016 03:11 PM IST
बीबीसी/अमेरिका
बीबीसी/अमेरिका Updated Fri, 11 Mar 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
in the name of islam contest fight during us presidential 2016 campaign
डोनाल्ड ट्रंप के बयान की आलोचना - फोटो : Reuters
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार मार्को रूबियो ने 'इस्लाम' पर अपनी ही पार्टी के अन्य उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बयान की आलोचना की है। मियामी में टेलीविजन बहस में रूबियो ने ट्रंप के उस बयान पर ज़ोरदार हमला बोला जिसमें उन्होंने कहा था कि इस्लाम अमरीका से नफरत करता है। रूबियो ने कहा कि "इस्लाम के साथ उग्रता की समस्या है, लेकिन कई मुसलमान हमारे सम्मानित नागरिक हैं।"
विज्ञापन


मंगलवार को फ्लोरिडा के चुनाव में रूबियो के सामने करो या मरो की स्थिति है। श्रोताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति जो चाहे, वो नहीं बोल सकते। इसका असर पड़ता है।"
विज्ञापन

चारों रिपब्लिकन उम्मीदवारों ने पार्टी नेताओं के सार्वजनिक बहस के आग्रह को माना है। इस बार की ये टीवी बहस बीते सप्ताह की बहस जैसी नहीं थी। ये व्यक्तिगत अपमान नहीं, बल्कि मौलिक और नीतियों पर केंद्रित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://ichef.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/03/04/160304081655_us_republican_debate_attack_976x549_getty_nocredit.jpg

लेकिन इस्लाम के मुद्दे पर ट्रंप और अन्य उम्मीदवारों में काफी मतभेद हैं। ट्रंप इस्लाम पर दिए गए अपने पहले बयान पर अड़े रहे. उन्होंने कहा कि वह सोचते हैं कि इस्लाम हमसे नफरत करता है, वहां हमारे लिए काफी नफरत हैं। इसके निपटने के लिए उन्होंने राजनीतिक तरीका अपनाने पर जोर दिया। उधर, रूबियो ने कहा, "मैं राजनीतिक रूप से सही होने में दिलचस्पी नहीं रखता, मेरी दिलचस्पी सही होने में है।"

मंगलवार को अमरीका के पांच बड़े राज्यों में प्रत्येक पार्टी से राष्ट्रपति पद के पसंदीदा उम्मीदवारों का चुनाव होगा। हालांकि अब ये साफ हो गया है कि ट्रंप को छोड़कर रिपब्लिकन पार्टी के अन्य प्रत्याशियों के पास विचारों की कमी है और उनके पास ट्रंप के अभियान को रोकने की स्पष्ट रणनीति नहीं है। बीते सप्ताह बहस के बाद राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से बेन कारसन के बाहर होने से ट्रंप को बढ़त मिल गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed