फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   In the four countries, 14 lakh children will be died by hunger: UNICEF

भुखमरी से 14 लाख बच्चों की हो सकती है मौत: यूनिसेफ

Wed, 22 Feb 2017 07:26 PM IST
एजेंसी/यूनाइटेड नेशंस
एजेंसी/यूनाइटेड नेशंस Updated Wed, 22 Feb 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
In the four countries, 14 lakh children will be died by hunger: UNICEF
hunger - फोटो : demo pic

संयुक्त राष्ट्र की बच्चों पर काम करने वाली एजेंसी का कहना है कि नाइजीरिया, सोमालिया, दक्षिणी सूडान और यमन में इस साल गंभीर कुपोषण से पीड़ित लगभग 14 लाख बच्चों की भुखमरी से मौत हो सकती है।

विज्ञापन


पिछले करीब दो साल से युद्धग्रस्त यमन में 432000 बच्चे गंभीर कुपोषण से पीड़ित हैं, जबकि पूर्वोत्तर नाइजीरिया में 450000 बच्चे गंभीर रूप से कुपोषण के शिकार हैं। अकाल की पूर्व चेतावनी जारी करने वाली प्रणाली फ्यूज नेट का कहना है कि नाइजीरिया के बोरनो राज्य के दूरदराज के कुछ इलाके पिछले साल से ही भुखमरी से प्रभावित हैं।
विज्ञापन


इस आपदा के आगे भी जारी रखने की आशंका है, क्योंकि सहायता एजेंसियां जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने में असमर्थ हैं।

एजेंसी ने जारी किए आंकड़े

In the four countries, 14 lakh children will be died by hunger: UNICEF
United Nations - फोटो : File Photo

यूनिसेफ की एजेंसी ने सोमवार को कहा कि सूखे के कारण सोमालिया के 185000 बच्चे भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं, जबकि अगले कुछ महीनों में यह आंकड़ा बढ़कर 270000 तक पहुंचने की आशंका है।

इसी प्रकार दक्षिणी सूडान में 270000 से ज्यादा बच्चे कुपोषित हैं और यहां उत्तर के कुछ संघीय राज्यों में पहले से अकाल घोषित किया जा चुका है। इस क्षेत्र में 20000 बच्चे हैं। यूनिसेफ के निदेशक एंथनी लेक ने त्वरित कार्रवाई की अपील की है।

उन्होंने कहा, ‘हम अभी भी बहुत से लोगों की जान बचा सकते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed