{"_id":"5819809c4f1c1bab31436b53","slug":"in-recent-survey-trump-made-gains-on-hillary","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजा सर्वे में ट्रंप ने बनाई हिलेरी पर बढ़त ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ताजा सर्वे में ट्रंप ने बनाई हिलेरी पर बढ़त
बीबीसी
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरीका में आठ नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए होनेवाले मतदान से पहले ओपिनियन पोल में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप और डेमोक्रैट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के बीच कड़े मुकाबले की संभावना जताई जा रही है। एबीसी न्यूज के एक पोल में रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन से एक प्रतिशत ज्यादा समर्थन हासिल करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरे सर्वेक्षणों में हिलेरी क्लिंटन ट्रंप से आगे नजर आ रही हैं। हालांकि दो हफ्ते पहले जहां वो ट्रंप से सात प्वाइंट से आगे चल रही थीं, अब उनकी बढ़त का फासला कम हो गया है। मंगलवार को दोनों ही उम्मीदवारों ने अपना समय उन राज्यों में प्रचार करते हुए बिताया जहां वोट के आखिरी समय में किसी भी पाले में गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
हिलेरी क्लिंटन ने फ्लोरिडा में चुनाव प्रचार किया, वहीं डोनल्ड ट्रंप ने पेन्सिल्वेनिया में वोटर्स को अपने पक्ष में करने की कोशिश की।