फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   in race of presidential election hileray conduct rally

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की रेस में हिलेरी की रैली

Sun, 14 Jun 2015 05:19 PM IST
Updated Sun, 14 Jun 2015 05:19 PM IST
विज्ञापन
in race of presidential election hileray conduct rally

अमरीकी में राष्ट्रपति पद के लिए

विज्ञापन
डेमेक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में आगे चल रहीं हिलेरी क्लिंटन ने अपना चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। अपनी पहली बड़ी रैली में उन्होंने आम अमरीकी नागरिकों की मदद करने का वादा किया है।

न्यूयॉर्क के रूजवेल्ट आइलैंड में हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए हिलेरी क्लिंटन ने अपनी मुख्य नीतियों की रूपरेखा पेश की। उन्होंने कामकाजी परिवारों की मदद करने का वादा करते हुए कहा, "जब तक आप आगे नहीं बढ़ोगे अमरीका आगे नहीं बढ़ सकता."

उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और बेटी चेलसी क्लिंटन भी उनके साथ नजर आई। हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि यदि वे अगले साल राष्ट्रपति बनती हैं तो वे सुनिश्चित करेंगे कि अर्थव्यवस्था सिर्फ़ शीर्ष लोगों के लिए ही नहीं बल्कि आम अमरीकी नागरिकों के लिए भी काम करे।

हिलेरी को है उम्मीद

in race of presidential election hileray conduct rally

67 साल की क्लिंटन ने कहा, "समृद्धि सिर्फ़ सीईओ और वित्तीय प्रबंधकों के लिए नहीं है, लोकतंत्र सिर्फ़ अरबपतियों और बड़ी कंपनियों के लिए ही नहीं है।"

अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन अब तक सिर्फ छोटे आयोजन ही कर रहीं थी, लेकिन शनिवार को हुई रैली से उनके चुनाव अभियान ने रफ़्तार पकड़ ली है।

हिलेरी क्लिंटन को उम्मीद है कि वे अमरीका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी. यदि वे कामयाब रहीं तो लगातार तीसरी पर व्हाइट हाऊस पर डेमोक्रेटिक पार्टी काबिज होगी।अगले कुछ महीनों में हिलेरी क्लिंटन हर सप्ताह भाषण देकर अपनी नीतिया स्पष्ट करेंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed