फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   in american agency spying common people lost their privacy

अमेरिका की जासूसी में आम लोग हुए शिकार

Mon, 07 Jul 2014 11:31 AM IST
Updated Mon, 07 Jul 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
in american agency spying common people lost their privacy

अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) ने जिन लोगों की निगरानी की थी, उनमें 99 फीसद आम इंटरनेट उपभोक्ता थे। अमरीकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट के एक विश्लेषण के अनुसार एनएसए के ''किसी और के लिए बिछाए गए जाल'' में निर्दोष लोग फंस गए।

विज्ञापन


अखबार के मुताबिक आम उपभोक्ताओं की बेहद निजी जानकारियां एजेंसी ने अपने पास रखीं, जबकि उनका कोई खुफिया उपयोग नहीं था।

हालांकि अखबार का कहना है कि इन दस्तावेजों में ''कुछ महत्वपूर्ण खुफिया जानकारियां'' भी थीं। यह जानकारी एनएसए के पूर्व कॉन्ट्रेक्टर एडवर्ड स्नोडन ने उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन


अखबार के मुताबिक उसने एनएसए द्वारा 2009 से 2012 के बीच इकट्ठा किए गए एक लाख 60 हजार ईमेल, संदेश और 11 हजार ऑनलाइन अकाउंट से जुडे 7900 दस्तावेजों का विश्लेषण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी लोगों की भी हुई जासूसी

in american agency spying common people lost their privacy

वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार चार महीने की इस खोजबीन में उजागर हुआ है कि 10 में से नौ अकाउंट होल्डर ऐसे थे, जिन पर निगरानी रखने का इरादा नहीं था। जिन आम लोगों की जानकारी इकट्ठा की गई, उनमें कई अमेर‌िकी भी थे।

एडवर्ड स्नोडन ने व्हिसलब्लोवर की भूमिका निभाते हुए एनएसए के खुफिया कार्यक्रम से जुडी अहम जानकारियां सार्वजनिक की थीं।

इसके बाद मई 2013 में वह अमेरिका छोडकर चले गए थे। फिलहाल उन्होंने रूस में अस्थायी तौर पर शरण ले रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed