अमेरिकी रैली में कार ने कई लोगों को कुचला, राष्ट्रपति ट्रंप ने की आलोचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में अति दक्षिणपंथी नव नाजी वाद के समर्थकों की रैली का विरोध कर रहे लोगों पर एक कार के चढ़ जाने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 19 लोग घायल हुए हैं। इससे पहले मार्च निकाल रहे गोरे नस्लवादियों और उनके विरोधियों के बीच सड़कों पर हिंसक झड़पे भी हुई हैं।
वर्जीनिया प्रांत के शैरलॉट्सविले शहर के मेयर का कहना है कि वो मौत से दुखी हैं। ये रैली शैरलॉट्सविले में ही निकल रही थी। शहर के पुलिस प्रमुख के मुताबिक भीड़ पर चढ़ाई गई गाड़ी को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया और ड्राइवर फिलहाल पुलिस की हिरासत में है।
पढ़ें: अमेरिकी कमांडर ने कहा, उत्तर कोरिया संकट खत्म करने में भारत ही कर सकता है मदद
राष्ट्रपति ट्रंप ने हिंसा की आलोचना की है। स्थानीय अधिकारियों ने क्षेत्र में आपात स्थिति घोषित कर दी है। कार चढ़ाए जाने की घटना में घायल हुए लोगों के अलावा हिंसक झड़पों में पंद्रह और लोग घायल हुए हैं। यूनाइट द राइट नाम से निकाला जा रहा ये मार्च अमेरिकी गृह युद्ध के दौरान गुलामी प्रथा के समर्थन में लड़ने वाले जनरल की मूर्ति को हटाए जाने के खिलाफ निकाला जा रहा था।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में एक कार लोगों पर चढ़ती हुई दिख रही है। एक चश्मदीद ने बताया कि कार पीछे हटी और फिर से लोगों पर चढ़ी इसमें एक लड़की को बुरी तरह चोट आई।इस घटना से पहले पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
पढ़ें: डोकलाम विवाद पर बोला अमेरिका- भारत 'मैच्योर' और चीन 'टीनेजर' दिख रहा
रैली को अवैध घोषित कर पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। एक ओर जहां गोरे नस्लवादी समूह रैली निकाल रहे थे वहीं नस्लवाद के खिलाफ चल रहे ब्लैक लाइव्स मैटर अभियान से जुड़े लोग भी रैली निकाल रहे थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने रैलियों की आलोचना करते हुए कहा है कि ये नफरत और विभाजन बंद होनी चाहिए। गोरे नस्लवादी प्रदर्शनकारियों ने प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया के परिसर में भी नारेबाजी करते हुए रैली निकाली।