फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Ignoring Pakistan will be dangerous, says John McCain

'पाकिस्तान को नजरअंदाज करना अमेरिका के लिए खतरनाक होगा'

Thu, 28 Jul 2016 11:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
Ignoring Pakistan will be dangerous, says John McCain

पाकिस्तान को लेकर अमेरिका के भीतर द्वंद देखने को मिल रहा है। अभी तक खबरें थीं कि अमेरिकी कांग्रेस में पाकिस्तान को  अमेरिका की तरफ से दी जाने वाली आर्थिक मदद रोकने के लेकर आवाज उठ रही है, क्योंकि पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों पर नकेल कसने में नाकाम रहा है, लेकिन अब अमेरिकी सीनेट के चेयरमैन जॉन मैक्केन ने ठीक उलटी कहानी बयां की है।

विज्ञापन


मैक्केन के मुताबिक पाकिस्तान को नजरअंदाज करना अमेरिकी हितों को प्रभावित करेगा। मैक्केन ने अमेरिकी सरकार को यहां तक कहकर चेताया कि पाकिस्तान की अनदेखी करना अमेरिका के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन


दरअसल, मैक्केन ने एक अंग्रेजी अखबार द फिनेंशियल टाइम्स में एक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने ये सारी बातें कही हैं। मैक्केन के मुताबिक अमेरिका को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ मिलकर एकजुट होकर आतंकवाद से निपटना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अमेरिका को नहीं रोकनी चाहिए पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद'

Ignoring Pakistan will be dangerous, says John McCain

उन्होंने लिखा है कि अफगानिस्तान में साल 2001 से लेकर अब तक हालात बदले नहीं हैं, वे जस के तस हैं, इसके लिए पाकिस्तान की अनदेखी भी एक वजह है, इसलिए अमेरिका अगर अफगानिस्तान में शांति बहाल करना, और अमेरिकी सैनिकों को आंतकियों के हाथों मारे जाने से बचाना चाहता है तो उसे पाकिस्तान की मदद लेनी चाहिए। 

मैक्केन ने अपने लेख में यहां तक जिक्र किया कि हाल ही में अमेरिकी कांग्रेस में पाकिस्तान को दी जाने वाली अमेरिकी मदद को रोकने की जो बात उठी, उससे दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व में तनाव का माहौल बन गया है, जबकि इसकी कोई जरूरत नहीं थी। मैक्केन ने जोर देते हुए कहा है कि अमेरिका को हर हाल में पाकिस्तान की मदद करनी चाहिए, जिससे की वहां स्थिरता आएगी और विकास होगा। 

उन्होंने अपने बातों के जरिए साफ संदेश दिया कि पाकिस्तान को अगर अमेरिका मजबूत करेगा तो आखिर में अमेरिका को ही फायदा होगा।

'आतंकियों की पनाहगाह बनने से खुद को रोकना होगा पाकिस्तान को'

Ignoring Pakistan will be dangerous, says John McCain

मैक्केन ने हाल ही में पाकिस्तान का दौरा किया था, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में भी वह गए थे। मैक्केन की मानें तो उन्होंने पाकिस्तान की सरकार और सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अपने लेख में यह भी कहा है कि उन्होंने पाक सरकार यह सुझाव दिया है कि यही मौका है कि पाकिस्तान मुल्क की सरहदों पर पल रहे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर खुद को साबित कर सकता है। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए आतंकी संगठनों के लिए खिलाफ कदम उठाना मुश्किल होगा, उसके राजनेताओं को आगे आना होगा और अफगान तालिबान, हक्कानी नेटवर्क, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और पाकिस्तानी तालिबान जैसे आतंकी समूहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी। यही वे आतंकी संगठन हैं जिनके आतंकी अमेरिकी सैनिकों और पड़ोसी भारत के सैनिकों को निशाना बना रहे हैं। 

कुलमिलाकर मैक्केन ने अपने पूरे लेख में अमेरिकी हितों को मद्देनजर रखते हुए पाकिस्तान की खूब हिमायत की है, अब देखना होगा कि ओबामा प्रशासन का क्या रुख होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed