{"_id":"5bcff23abdec2269a7716023","slug":"if-pakistan-not-stop-terrorism-activities-so-they-will-be-answerable-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान आतंकवादियों पर लगाम नहीं लगाएगा तो उसे जवाबदेह ठहराएंगे: अमेरिका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पाकिस्तान आतंकवादियों पर लगाम नहीं लगाएगा तो उसे जवाबदेह ठहराएंगे: अमेरिका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
माइक पोम्पिओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने पाकिस्तान से कहा है कि वह अफगानिस्तान में चरमपंथियों पर लगाम लगाए। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अपने इस युद्ध साझेदार को जवाबदेह करार देगा।
पोम्पिओ ने मंगलवार को कहा कि वह अफगानिस्तान में लंबे समय बाद हुए संसदीय चुनाव का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में इस चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर हुई समस्याओं के बाद भी अमेरिका मतदाताओं की संख्या को देखकर ‘उत्साहित’ है।
विदेश मंत्री से जब संवाददाताओं ने इसमें पाकिस्तान की भूमिका के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, “हमारी आशा है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को अपनी पश्चिमी सीमा पर सुरक्षित ठिकाने नहीं मुहैया कराएगा।' उन्होंने कहा, “हम पाकिस्तान को इससे ज्यादा बेहतर तरीके से इस बात का संदेश नहीं दे सकते हैं। अगर पाकिस्तान ऐसा नहीं करता है तो उसे जवाबदेह ठहराया जाएगा।'
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने पिछले महीने पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य सहायता में से 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता में कटौती की थी। अमेरिका का कहना था कि पाकिस्तान अफगानिस्तान और भारत को निशाना बनाने के लिए अब भी आतंकवादियों से संबंध रख रहा है।