फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   if god saves nobody can kill, women found alive in america car accident after 6 days

जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, अमेरिका में कार दुर्घटनाग्रस्त होने के छह दिन बाद जीवित मिली महिला

Thu, 01 Nov 2018 02:00 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Nov 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
if god saves nobody can kill, women found alive in america car accident after 6 days
दुर्घटना के बाद महिला जिंदा
अमेरिका की एक महिला की कार एरिजोना में एक राजमार्ग से नीचे गिरकर एक पेड़ पर अटक गई। महिला छह दिन बाद बचाव दल को जीवित मिली। एरिजोना के लोक सुरक्षा विभाग ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि 12 अक्टूबर को 53 वर्षीय महिला राष्ट्रीय राजमार्ग 60 के निकट विकेनबर्ग से गुजर रही थी। गाड़ी से उसका नियंत्रण खो गया, जिसके बाद गाड़ी नीचे जा गिरी। 
विज्ञापन


राज्य की पुलिस ने बताया कि महिला की गाड़ी राजमार्ग की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 50 फुट नीचे गिरकर एक पेड़ पर अटक गई। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना का कोई चश्मदीद नहीं था और महिला को खोजने में प्रशासन को छह दिन का समय लग गया । 
विज्ञापन


बयान में बताया गया है कि 18 अक्टूबर को एरिजोना राजमार्ग प्रबंधक दल ने राजमार्ग की रेलिंग टूटी हुई और गाड़ी को नीचे पेड़ पर अटकी देखा। इसके बाद प्रबंधक दल और पुलिस कार तक तो पहुंचे लेकिन कार में उन्हें कोई नहीं मिला। फिर उन्होंने वह रास्ता खोजा, जहां से महिला नीचे उतरी थी। बयान में बताया गया है कि 457 मीटर लंबे रास्ते पर चलते हुए बचावकर्मियों को महिला मिली जिसे गंभीर चोटें आई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि वह कई दिनों तक अपनी गाड़ी में रही और उसके बाद किसी तरह बाहर आ कर इस उम्मीद में रेल रोड ट्रैक की ओर जाने लगी कि कोई न कोई उसे खोज निकालेगा। लेकिन वह इतनी कमजोर हो गई थी कि वह रेल ट्रैक तक नहीं पहुंच पाई।  महिला को हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed