{"_id":"5bd19592bdec2269c236544b","slug":"i-will-not-accept-that-people-who-illegally-enter-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरकानूनी रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वालों को कभी स्वीकार नहीं करूंगा: ट्रंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
गैरकानूनी रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वालों को कभी स्वीकार नहीं करूंगा: ट्रंप
वाशिंगटन, भाषा
Updated Thu, 25 Oct 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिका में गैरकानूनी रूप से प्रवेश कर रहे लोगों को कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने आगाह किया कि अगर अमेरिका ने अवैध आव्रजकों को बाहर रखने के लिए मैक्सिको से लगी अपनी सीमा पर व्यवस्था मजबूत नहीं की तो यहां भी यूरोप जैसी 'बुरी स्थिति' पैदा हो जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'हम एक महान संप्रभु राष्ट्र हैं। हमारी सीमाएं मजबूत हैं और हम अपने देश में गैरकानूनी रूप से प्रवेश कर रहे लोगों को कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे।'
विज्ञापन
ट्रंप ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'जो लोग अवैध आव्रजन चाहते हैं और उनकी वकालत करते हैं, उन्हें अच्छे से देखना चाहिए कि पिछले पांच साल में यूरोप में क्या हुआ। वहां बुरी स्थिति है। वे (यूरोपीय देश) सोचते हैं कि काश वे दोबारा फैसला कर पाते।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने के इरादे से करीब 5-7 हजार लोगों का काफिला मैक्सिको से लगी अमेरिकी सीमा की तरफ बढ़ रहा है। काफिले में शामिल ज्यादातर लोग तीन लातिन अमेरिकी देशों - अल सल्वाडोर, होंडुरास और ग्वाटेमाला के रहने वाले हैं।
ट्रंप का दावा है कि ये लोग अपराधी हैं और आव्रजकों में पश्चिम एशियाई मूल के लोग शामिल हैं। उन्होंने मंगलवार को वाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा था कि वे इसकी मंजूरी नहीं देंगे और यह गलत है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह लोगों को अमेरिका में गैरकानूनी रूप से प्रवेश करने से रोकने की खातिर सेना तैनात करने के लिए तैयार हैं।