फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   'I was raped 43,200 times': Mexican human trafficking survivor reveals horrific story

'43,200 लोगों ने किया मेरा रेप', शर्मसार कर देगी ये कहानी

Sat, 05 Dec 2015 09:47 PM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
'I was raped 43,200 times': Mexican human trafficking survivor reveals horrific story

(तस्वीर साभार: सीएनएन)

विज्ञापन

मानव तस्करी का एक और विभत्स चेहरा सामने आया है। मेक्सिको की रहने वाली 23 वर्षीय एक लड़की ने दावा किया है कि उसके साथ चार साल के भीतर करीब 43,200 लोगों ने बलात्कार किया है।

इस युवती का नाम कार्ला जकिंटो है जिसने सीएनएन से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया। कार्ला के मुताबिक जब वह 12 साल की थी उसी वक्त एक मानव तस्कर ने उसका अपहरण कर लिया था। उसने बताया, 'तस्कर ने पहले उसे कुछ उपहार देकर उसके दोस्ती की और बाद में उसको गुमराह करके मेक्सिको के टेनानसिंगो शहर ले गया और मुझे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया।'
विज्ञापन


उसके बाद उसे मेक्सिको के सबसे बड़े शहरों में से एक गुआडलजारा ले जाया गया और उससे जबरदस्ती वेश्यावृत्ति कराया जाने लगा। कार्ला के मुताबिक रोजाना करीब 30 लोग उसको अपने हवस का शिकार बनाते थे। यह प्रक्रिया हफ्ते के सातों दिन चलता था। बीते चार सालों में करीब 43,200 लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाने आए पुलिस वाले ने बनाया वीडियो

'I was raped 43,200 times': Mexican human trafficking survivor reveals horrific story

कार्ला के मुताबिक वह एक बिखरे हुए परिवार का हिस्सा थी जिसकी मां ने भी उसे छोड़ दिया था। महज पांच साल की छोटी उम्र में ही वह यौन हिंसा का शिकार हुई थी। उसने बताया कि वेश्यावृत्ति के पेशे में धकेले जाने के बाद उसे रोजाना उसकी मर्जी के खिलाफ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाने लगा।

जकिंटो के मुताबिक, 'मेरा काम सुबह 10 बजे से शुरू होता था और देर रात तक चलता था। मैं रोती थी इसलिए कई आदमी मुझ पर हंसते थे। वो मेरे साथ क्या करते थे इसको देखने की हिम्मत मुझमें नहीं थी इसलिए मैं अपनी आंखे बंद कर लेती थी जिससे की मुझे कुछ महसूस न हो।'

उसने बताया कि उसको सबसे ज्यादा बुरा उस वक्त महसूस हुआ जब एक होटल में उसे और उसके साथ की अन्य लड़कियों को बचाने के लिए पुलिस ने छापेमारी की। उस वक्त हमें लगा कि पुलिस वाले हम बचाने आए हैं लेकिन बजाय उसके उनमें से एक अधिकारी ने हमारी उसी अवस्था में वीडियो बनानी शुरू कर दी।

जानवरों की तरह करते थे बर्ताव

'I was raped 43,200 times': Mexican human trafficking survivor reveals horrific story

एक बार फिर उसका अपहरण करने वाले युवक के बारे में जिक्र करते हुए कार्ला ने कहा, 'वे मुझे लोहे की चैन से मारते थे। इतना ही नहीं वे मुझे मुक्के और लात से भी मारते थे। मेरा बाल नोंचते थे और यहां तक की वे मेरे मुंह पर थूकते भी थे। उन लोगों ने मुझे गर्म लोहे की सलाखों से भी दागा। वे मुझ पर आरोप लगाते थे कि मैं किसी ग्राहक से प्रेम करती हूं। वे मुझे वेश्या बुलाते थे।'

कार्ला ने वेश्यावृत्ति के पेशे में धकेले जाने के बाद उसके साथ हुए अमानवीय दुर्व्यवहारों और प्रताड़नाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उसे वेश्यालयों, होटलों, बदनाम सड़कों के किनारे और यहां तक की लोगों के घर भी भेजा जाता था। इसके लिए कोई छुट्टी भी नहीं मिलती थी जिससे की हम बाहर की दुनिया का भी आनंद ले सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed