{"_id":"5915c4bb4f1c1bb737854151","slug":"i-just-against-illegal-immigration-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं सिर्फ अवैध आव्रजन के खिलाफ : ट्रंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
मैं सिर्फ अवैध आव्रजन के खिलाफ : ट्रंप
amarujala.com-Presented by- संदीप भट्ट
Updated Fri, 12 May 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
आव्रजन नीतियों के खिलाफ उठ रहे सवालों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि वे अवैध आव्रजन को रोकना चाहते हैं। लेकिन उन्होंने साफ किया कि वे सिर्फ योग्यता आधारित आव्रजन प्रणाली का ही समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं की दूसरे देशों के लोग कानूनन रूप से ही अमेरिका आएं। वे योग्यता के आधार पर यहां आएं। मैं सिर्फ योग्यता आधारित आव्रजन प्रणाली का ही समर्थन करता हूं।’ इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की आव्रजन प्रणाली की सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे इन देशों की नीतियों को बेहद पसंद करते हैं, इनकी नीतियां बहुत मजबूत और अच्छी हैं। मैं सिर्फ ऐसे ही लोग चाहता हूं जो अमेरिका के निर्माण में हिस्सेदारी निभाएं।
विज्ञापन