{"_id":"59a7de904f1c1bfe268b493d","slug":"hurricane-harvey-hits-telugus-economic-conditions-badly","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: हार्वे तूफान से तेलगू परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान, मांग रहे मदद","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका: हार्वे तूफान से तेलगू परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान, मांग रहे मदद
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Thu, 31 Aug 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
हार्वे चक्रवात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के ग्रेटर ह्यूसटन में रहने वाले तेलगू समुदाय के लोगों को हार्वे तूफान से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कैटी, शुगर लैंड, किप्रस और बैलियर में रहने वाले 10,000 तेलगू परिवार रहते हैं। तूफान की वजह से ज्यादात्तर मकान टूट चुके हैं। परिवार इस वजह से चिंता में हैं क्योंकि इंशयोरेंस कंपनी इस तरह के नुकसान पर कोई भरपाई नहीं करती।
विज्ञापन
हालांकि, चूंकि यह एक बड़ी आपदा है, इसलिए सरकार की ओर से पीड़ितों को कुछ वित्तीय सहायता प्रदान करने की उम्मीद है। लेकिन वास्त में हर कोई अपने जीवन की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। ह्यूस्टन में रह रहे दमोधारा जम्ली ने कहा कि 'जो लोग अपनी शिक्षा पूरी कर चुके हैं और नौकरियों की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस वक्त वित्तीय मदद की जरूरत है। यही नहीं यहां पढ़ रहे छात्रों को भी मदद की जरूरत है।'
विज्ञापन
बता दें कि ह्यूस्टन और टेक्सास में लोगों को बचाने के लिए हेलीकाप्टरों का इस्तेमाल शुरू हो गया है। इस चक्रवात को उष्णकटिबंधीय तूफान माना गया है। तूफान की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टेक्सास के मेयर को चेतावनी जारी करनी पड़ी कि जो लोग शहर में हैं, वे अपने हाथों पर अपना नाम और सामाजिक सुरक्षा नंबर अवश्य लिख लें।
विज्ञापन