{"_id":"59727ac24f1c1bdc798b4708","slug":"humans-turning-earth-into-plastic-planet-study-says","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी को ‘प्लास्टिक ग्रह’ बनाता जा रहा है आदमी ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पृथ्वी को ‘प्लास्टिक ग्रह’ बनाता जा रहा है आदमी
एजेंसी, लॉस एंजिलिस
Updated Sat, 22 Jul 2017 03:35 AM IST
विज्ञापन
Earth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सन 1950 से सन 2015 तक मनुष्यों ने पृथ्वी पर 8.3 अरब टन प्लास्टिक का उत्पादन किया है। इनमें से अधिकतर प्लास्टिक ने लैंडफिल्स (कचरा डंप करने की जगह) या पर्यावरण में मौजूद है। अमेरिका की जॉर्जिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि साल 1950 से 2015 तक मनुष्यों ने 8.3 अरब प्लास्टिक का उत्पादन किया है, जिनमें से 6.3 अरब टन प्लास्टिक पहले से ही अपशिष्ट बन चुका है।
विज्ञापन
कल अपशिष्ट में से मात्र 9 फीसदी को रिसाइकिल किया गया, 12 फीसदी को जलाया गया और 79 फीसदी लैंडफिल्स या पर्यावरण में मौजूद है। शोधकर्ताओं ने कहा कि यदि यही परिस्थिति जारी रही तो साल 2050 तक 12 अरब प्लास्टिक लैंडफिल्स और पर्यावरण में बना रहेगा।
विज्ञापन
सहायक प्रोफेसर जेन्ना जेंबेक ने कहा कि अधिकतर प्लास्टिक को प्राकृतिक तरीके से नष्ट नहीं किया जा सकता इसलिए प्लास्टिक के जिस अपशिष्ट को मानव जाति पैदा कर रही है वह हमारे साथ सैकड़ों या हजारों सालों तक रहेगा।
विज्ञापन
साइंस एडवांसेज नाम की पत्रिका में छपे शोध के अनुसार, सन 1950 में जहां 20 लाख टन प्लास्टिक हर साल पैदा किया जाता था, वहीं 2015 में यह संख्या 40 करोड़ टन प्रति वर्ष पहुंच गई है।