फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   human will stay at moon

कर लीजिए तैयारी, 20 साल बाद चांद पर रह सकेंगे आप

Thu, 23 Jul 2015 01:08 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 01:08 PM IST
विज्ञापन
human will stay at moon

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अगले 20 सालों में चंद्रमा पर इंसान को स्थायी रूप से बसाने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए नासा अगले पांच या सात सालों में इंसान को चांद पर उतार सकती है और उसके 10 से 12 साल बाद वह चंद्रमा पर स्थाई तौर पर ठिकाना बनाएगी।

विज्ञापन


यह दावा किया है कि नेक्सजेन स्पेस एलएलसी ने अपने एक अध्ययन में। इस अध्ययन के लिए आंशिक तौर पर नासा ने भी पैसा लगाया है। द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, अध्ययन में कहा गया है कि इसके लिए नासा ने बाकायदा एक रोडमैप भी तैयार किया है।

विज्ञापन

2017 तक रोबो भेजा जाएगा चांद पर

human will stay at moon

अध्ययन के मुताबिक, अगर नासा की योजना सही ढर्रे पर चलती रही तो 2017 तक एक रोबो का चांद पर भेजकर उसकी सुरक्षित वापसी कराए जाने की योजना है।

रोवर 2018 से हाईड्रोजन की तलाश के लिए चंद्रमा के ध्रुवों का चक्कर लगाएंगे। यह काम 2020 तक चलेगा। वहीं, चंद्रमा पर स्थायी रूप से रोबोटिक निर्माण की शुरुआत 2021 तक होगी। उसके बाद के साल में इंसान की चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया की शुरुआत होगी।

नासा इस अभियान के लिए उन तरीकों को आजमा रहा है जिससे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को ईंधन और रसद की दोबारा आपूर्ति की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed