फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   how is it experience about interview to obama

कैसा होता है ओबामा का इंटरव्यू करना, जानना चाहेंगे अाप

Sat, 25 Jul 2015 03:14 PM IST
Updated Sat, 25 Jul 2015 03:14 PM IST
विज्ञापन
how is it experience about interview to obama

इंटरव्यू शुरू होना था ठीक 2.30 बजे और जैसा कि सब जानते हैं कि बराक ओबामा लेट होने के लिए कुख्यात हैं। मतलब सही में लेट होते हैं वो और कभी-कभी तो बहुत अधिक। लेकिन आज नहीं। 2.15 बजे व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा- ‘एक मिनट की चेतावनी’। कमरे में मोशी छा गई, सुई गिरे तो भी आवाज़ का पता चलने वाली खामोशी।

विज्ञापन


बस सुनाई दे रही थी एयरकंडीशन की घर्रघर्र और उम्मीदों की घंटियां। कुछ कुछ परीक्षाओं की घड़ी जैसा जब परीक्षक कहता है कि अब आप प्रश्न पत्र देख कर उत्तर लिखना शुरू कर सकते हैं। मैंने महसूस किया कि मेरी हथेलियों में हल्का पसीना था और मुझे कुछ ही क्षणों में अमरीका के राष्ट्रपति से हाथ मिलाना था...और फिर वो कमरे में थे।
विज्ञापन


बीबीसी का लंदन दफ्तर पहले बुश हाऊस में था। जब मैं इंटरव्यू करता हूं, तो मेरा काम होता है इंटरव्यू देने वाले को रिलैक्स रखना। छोटा सा मजाक और ये कहना कि इन सारी लाइटों और कैमरों और टीवी के तामझाम पर ध्यान न दें। लेकिन जब आप दुनिया के सबसे बड़े नेता को इंटरव्यू कर रहे हों तो...वो इंटरव्यू से पहले की इन तैयारियों की कमान अपने हाथ में ले लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘अच्छा है मैं भी अपनी आंख पोंछ लेता हूं'

how is it experience about interview to obama

ओबामा ने आते ही बताया कि वो लॉ स्कूल में जाने से पहले लंदन में बीबीसी दफ्तर जा चुके हैं। जैसा ओबामा ने बताया उससे लगा कि वो बुश हाउस की बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि परिसर में बड़े-बड़े माइक्रोफोन थे और जब वो चेयर पर बैठे थे उन्होंने पाया कि उनके आस पास ही विंस्टन चर्चिल भी थे जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी।

खैर अब इंटरव्यू का समय था और मैं पहले सवाल में ही उलझ गया। मैंने रुक कर कहा, ‘इसे फिर से करते हैं।’ राष्ट्रपति ने बिना मौका गंवाए कहा, ‘अच्छा है मैं भी अपनी आंख पोंछ लेता हूं और हम सब सांस ले लेते हैं।’ राष्ट्रपति की आंखों में पोंछने के लिए कुछ था नहीं लेकिन उन्होंने ऐसा कह के माहौल का तनाव ख़त्म कर दिया था।

पूरी बातचीत में मुझे जो बात सबसे अच्छी लगी वो ओबामा की साफ़गोई थी। जब मैंने उनके सामने ये बात रखी कि 18 महीने में वो राष्ट्रपति पद छोड़ चुके होंगे और बहुत ऐसे काम होंगे जिन्हें वो पूरा नहीं कर पाएंगे जैसे कि गन कल्चर हो या नस्लवाद तो उनका जवाब था कि उन्हें सबसे अधिक दुख इसी बात का रहेगा कि वो गन कल्चर के मामले में बहुत कुछ नहीं कर पाएंगे। 11 सितंबर की घटना के बाद से अब तक अमरीका में 100 लोग ही चरमपंथी हमलों में मारे गए होंगे जबकि गन कल्चर से जुड़े अपराधों में हज़ारों लोग मारे जा चुके हैं।

ओबामा हंसी मजाक भी करते रहे

how is it experience about interview to obama

ओबामा ने नस्लवाद के मामले में भी स्पष्ट बात की और समलैंगिकता के बारे में भी। उनका कहना था, "मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं है कि कोई धर्म, नस्ल या किसी के सेक्स के प्रति किसी ख़ास रुझान के कारण किसी के साथ भेदभाव करें।"

बस एक सवाल ऐसा था जिस पर ओबामा थोड़े से विचलित दिखे। मामला था ईरान के साथ परमाणु समझौता। उनके चेहरे पर विचलन की एक परत आई और तुरंत हटी और वो बोले- आपको क्या लगा।

आपने मुझे फंसा लिया। फिर मुस्कुराते हुए राष्ट्रपति ने जवाब दिया कि कैसे कांग्रेस इस समझौते का समर्थन कर सकती है। ज्यादा नहीं बस नौ महीने पहले लग रहा था कि ओबामा राष्ट्रपति के तौर पर चूकी हुई ताक़त हैं। उनकी अपनी पार्टी के सदस्य ही उनके फ़ैसलों का समर्थन नहीं कर रहे थे लेकिन आज मेरे सामने वो बेहद रिलैक्स्ड दिखे।

हेल्थकेयर, ईरान और क्यूबा के मामले में महत्वपूर्ण समझौते उनके नेतृत्व में हुए थे। इंटरव्यू के दौरान ओबामा हंसी मजाक भी करते रहे। इंग्लैंड के बारे में उन्होंने कहा कि ब्रिटेन अमरीका का साथी रहा है हमेशा। फिर रुक कर बोले 1814 को छोड़कर। 1814 में कुछ ब्रितानियों ने व्हाइट हाउस को जलाने की कोशिश की थी।

'मुझे लग रहा था मैं किसी नाटक का पात्र हूं'

how is it experience about interview to obama

बराक ओबामा आज कीनिया पहुँच रहे हैं। इस सवाल के साथ ही इंटरव्यू समाप्त हुआ तो मैंने कहा-Fantastic। इस पर राष्ट्रपति बोले- ये Fantastic शब्द अंग्रेजी के awesome शब्द से कहीं बेहतर है और वो अपने स्टाफ़ से कहते हैं कि वो awesome की बजाय Fantastic शब्द का प्रयोग करें। राष्ट्रपित ने फिर मुझे रोज़ गार्डन का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया।

रास्ते में वो कई अधिकारियों से मुझे मिलाते रहे। मुझे लग रहा था मैं किसी नाटक का पात्र हूं। आखिर में उन्होंने मुझे और मेरे कैमरामैन, प्रोड्यूसर सभी को एक साथ किया और एक फोटो खींची गई जिसमें बीच में थे राष्ट्रपति बराक ओबामा। तो एक अनुभव के तौर पर कैसा रहा ये इंटरव्यू? कुछ लोग कहेंगे।।।Fantastic…कुछ कहेंगे awesome लेकिन मैं कहूंगा बस ऑफ़िस का एक और दिन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed