{"_id":"5b7bb98b42c79246400aa2c2","slug":"hotline-created-for-information-about-sexual-exploitation-of-children-by-pastors","type":"story","status":"publish","title_hn":"पादरियों द्वारा बच्चों के यौन शोषण की जानकारी के लिए बनाई हॉटलाइन, आए चार सौ से अधिक कॉल","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पादरियों द्वारा बच्चों के यौन शोषण की जानकारी के लिए बनाई हॉटलाइन, आए चार सौ से अधिक कॉल
एपी, हारिसबर्ग
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभियोजकों का कहना है कि पेनसिल्वेनिया के रोमन कैथलिक डायोसिस के तहत आने वाले पादरियों द्वारा बच्चों के यौन शोषण से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए स्थापित की गई हॉटलाइन में पिछले छह दिन में चार सौ से अधिक कॉल आई हैं। अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कल बताया कि एजेंट सभी कॉल का जवाब दे रहे हैं और तथ्यों का आकलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रवक्ता जो ग्रेस ने कहा कि एजेंटों को आगे कार्यालय के वकीलों से विचार विमर्श करना होगा। चर्च अधिकारियों ने कहा कि पादरियों के दुर्व्यवहार से जुड़ी 900 पन्नों वाली रिपोर्ट जो पिछले सप्ताह सार्वजनिक की गई है उसमें लगाए गए कई आरोप दशकों पुराने हैं और वो बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनका कार्यालय मिलने वाली सूचनाओं को न ही बता सकता और न ही उन्हें वर्गीकृत कर सकता है।
विज्ञापन