{"_id":"587523244f1c1b7c58ba7e11","slug":"hotline-between-pmo-and-white-house-to-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"PMO और व्हाइट हाउस के बीच हॉटलाइन 20 जनवरी के बाद भी जारी रहेगी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
PMO और व्हाइट हाउस के बीच हॉटलाइन 20 जनवरी के बाद भी जारी रहेगी
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच वर्ष 2015 में स्थापित हॉटलाइन 20 जनवरी के बाद भी जारी रहेगी। ओबामा प्रशासन के आठ वर्षों के दौरान केवल यही एक नई हॉटलाइन स्थापित की गई थी और यह भारत-अमेरिका के बीच गहरे होते संबंधों की प्रतीक है।
विज्ञापन
बता दें कि निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपना कार्यभार 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप को सौंप देंगे। व्हाइट के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कहा कि आमतौर पर इस तरह की चीजें किसी एक राष्ट्रपति के कार्यकाल के बाद भी जारी रखा जाता है।
विज्ञापन
भारत-अमेरिका के बीच हॉटलाइन वर्ष 2015 के अंत में स्थापित की गई थी और तब से दोनों नेताओं ने कई बार इस पर बातचीत की। रूस, ब्रिटेन और चीन के बाद भारत वह चौथा देश है जिसका अमेरिका के साथ हॉटलाइन संपर्क है। भारत के लिए देश के प्रमुख के स्तर पर यह पहली हॉटलाइन है। मालूम हो कि दो देशों के प्रमुखों के बीच संचार के लिए स्थापित की गई एक सीधी टेलिफोन लाइन को हॉटलाइन कहते हैं।
विज्ञापन