फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   hillary problem with young women

बिल क्लिंटन के किए की सजा कहीं हिलेरी को तो नहीं मिल रही?

Tue, 09 Feb 2016 04:04 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
hillary problem with young women

राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में शामिल हिलेरी क्लिंटन महिलाओं में अपनी छवि नहीं सुधार पा रही हैं।

विज्ञापन


आठ साल पहले भी हिलेरी महिलाओं में लोकप्रियता नहीं तलाश पाईं थीं और अमरीका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने से चूक गईं थीं। हिलेरी क्लिंटन की युवतियों में पैठ न बढ़ा पाने के कई कारण हैं। एक नज़र कुछ आंकड़ों पर जो इस बात को साबित करते हैं।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते आयोवा में हुए प्राइमरी में भले ही हिलेरी किसी तरह बच गईं, लेकिन आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं। 30 साल से कम आयु की महिलाओं में 84 फ़ीसदी ने 74 साल के बर्नी सैंडर्स को और केवल 14 फ़ीसदी ने हिलेरी को वोट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू हैंपशायर में तो ये आंकड़ा और सिकुड़ जाता है। वहां की 30 साल से कम आयु की 92 फ़ीसद महिलाओं का कहना है कि वो सैंडर्स का समर्थन करेंगी। वहीं 30 से 39 साल की महिलाओं में केवल 11 फ़ीसदी ही हिलेरी का समर्थन में हैं।

क्लिंटन दंपत्ति का स्वभाव एक जैसा

hillary problem with young women

पति बिल क्लिंटन के राष्ट्रपति रहने के दौरान मोनिका लेविंस्की से रिश्ते के उजागर होने के बाद भी हिलेरी का उन्हें माफ़ करना चुनाव में भारी पड़ सकता है। कई लोगों का मानना है कि हिलेरी अगर पूरी तरह फेमिनिस्ट होतीं तो इस प्रकरण के बाद पति को तलाक दे देतीं। कुछ लोग उन्हें इसलिए नापसंद करते हैं, क्योंकि वो एक क्लिंटन हैं। माना जाता है कि क्लिंटन दंपत्ति का स्वभाव एक जैसा है।

क्लिंटन नाम के साथ जुड़े कुछ शब्द, लोगों में इनकी छवि ख़राब करते हैं जैसे अहंकारी, अमीरी, उच्च वर्गीय, क़ानून को धोखा देना और शॉर्टकट अपनाना जैसे शब्द। कहा जाता है कि क्लिंटन हर काम अपने तरीके से करते हैं। एक और बात जो हिलेरी के लिए परेशानी पैदा कर सकती है, वह है उनके लिए प्रचार करने उतरीं मैडलिन अलब्राइट की एक टिप्पणी।

प्रचार के दौरान अलब्राइट ने कहा था कि उन औरतों के लिए नरक में एक ख़ास जगह है, जो दूसरी औरतों की मदद नहीं करती हैं। बर्नी सैंडर्स भले ही 74 साल के हों। लेकिन अमरीकी जनता जैसा बदलाव ढूंढ रही है सैंडर्स उसी तरह के सामाजिक सुधार की बात कह रहे हैं। लेकिन जो एक बात हिलेरी के पक्ष में जा सकती है वो है अफ़्रीकी अमरीकियों का मिलने वाला समर्थन। हिलेरी शायद इसी उम्मीद में हैं कि दक्षिण राज्यों में वो सैंडर्स को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed