फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   hillary Clinton will never run for office again

'हिलेरी क्लिंटन दोबारा कभी नहीं लड़ेंगी कोई चुनाव'

Tue, 10 Jan 2017 03:21 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Tue, 10 Jan 2017 03:21 AM IST
विज्ञापन
hillary Clinton will never run for office again
फाइल फोटो - फोटो : Reuters

नवंबर में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से हार का सामना करने वाली हिलेरी क्लिंटन दोबारा कभी कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी। भारतीय मूल की उनकी सहयोगी नीरा टंडन ने यह बयान इन अटकलों के बीच दिया जिनमें कहा जा रहा है कि पूर्व विदेश मंत्री न्यूयॉर्क के मेयर पद के लिए चुनाव लड़ सकती हैं।

विज्ञापन


टंडन ने सीएनएन से कहा, ‘मुझे लगता है कि वह बच्चों और परिवारों की मदद के लिए प्रयास करेंगी। पूरे जीवन उन्होंने ऐसा किया है और ऐसे कई मुद्दे भी हैं जो आने वाले कुछ सालों में उन्हें प्रभावित करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि अब वह कभी कोई चुनाव लड़ेंगी।’ 
विज्ञापन


पूर्व विदेश मंत्री की करीबी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े एक थिंक-टैंक,  ‘सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस’ की अध्यक्ष नीरा ने यह बयान न्यूयॉर्क टाइम्स के उस लेख पर प्रतिक्रिया में दिया जिसमें कहा गया था कि हिलेरी क्लिंटन न्यूयॉर्क के मौजूदा मेयर बिल डी बलासियो के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed