फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Hillary Clinton takes seven point lead over Donald Trump in latest national poll

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का सर्वे, ट्रंप से सात अंक आगे हैं हिलेरी

Fri, 14 Oct 2016 07:40 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Fri, 14 Oct 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
Hillary Clinton takes seven point lead over Donald Trump in latest national poll

अमेरिका में राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप से सात अंकों से आगे चल रही हैं। इस सर्वेक्षण को ट्रंप के समर्थक के तौर पर देखे जाने वाले फॉक्स न्यूज चैनल ने राष्ट्रीय स्तर पर कराया।

विज्ञापन


इसमें क्लिंटन को 45 फीसदी, ट्रंप को 38 फीसदी, लिबरटेरियन गैरी जॉनसन को सात प्रतिशत और ग्रीन पार्टी के उम्मीदवार जिल स्टीन को महज तीन प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला। चारों उम्मीदवारों को शामिल करके कराए गए सर्वेक्षण में पिछले सप्ताह हिलेरी दो अंकों (42 के मुकाबले 44 प्रतिशत) से आगे थीं।
विज्ञापन


चैनल ने कहा कि दोतरफा मुकाबले में क्लिंटन (49 फीसदी), ट्रंप (41 फीसदी) से आठ अंक आगे थीं। एक हफ्ते पहले 3-6 अक्टूबर को क्लिंटन, ट्रंप से चार अंकों से आगे थीं। ऐसे में देखा जाए तो हिलेरी का पलड़ा भारी दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

70 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम मतदाता हिलेरी के साथ

Hillary Clinton takes seven point lead over Donald Trump in latest national poll

अमेरिका में आठ नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में 10 में सात अमेरिकी-मुस्लिम डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को वोट करेंगे। जबकि इस समुदाय की मात्र चार फीसदी आबादी रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को वोट करेगी। दरअसल ट्रंप ने अमेरिका में मुस्लिमों के प्रवेश पर पाबंदी को लेकर विवादित बयान दिया था। इस पर मुसलमानों में जबरदस्त नाराजगी है। 

आम चुनाव से पहले काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस (सीएआईआर) की ओर से कराए गए इस सर्वेक्षण में प्रस्तावित प्रतिबंध, आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा को मतदाताओं के लिए चिंता के प्रमुख क्षेत्रों के रूप में शामिल किया गया था। देश के सबसे बड़े मुस्लिम नागरिक अधिकार एवं पैरोकारी संगठन सीएआईआर ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण के नतीजे जारी किए।

इसमें चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाताओं द्वारा वोट डाले जाने के संकेत मिले। सर्वे में शामिल 72 फीसदी लोगों ने कहा कि वे पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के लिए वोट डालेंगे। 2016 के आकलन के अनुसार, अमेरिका में 33 लाख अमेरिकी-मुस्लिम हैं और यह संख्या अमेरिका की कुल जनसंख्या का लगभग एक प्रतिशत है।

लगभग 86 प्रतिशत पंजीकृत मुस्लिम मतदाताओं ने इस साल के राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने का इरादा जताया है जबकि 12 प्रतिशत मुस्लिम मतदाताओं ने कहा कि उन्होंने अब तक फैसला नहीं किया है। टेलीफोन के जरिए 800 से ज्यादा मुस्लिम मतदाताओं के बीच किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, महज चार प्रतिशत ने कहा कि वे 70 वर्षीय टीवी स्टार डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed