{"_id":"569880f0-098a-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"hillary-clinton-raises-tibet-self-immolations-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिलेरी ने उठाया तिब्बत में आत्मदाह का मुद्दा ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
हिलेरी ने उठाया तिब्बत में आत्मदाह का मुद्दा
वाशिंगटन/एजेंसी
Updated Fri, 28 Sep 2012 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने शुक्रवार को चीनी वित्त मंत्री के समक्ष तिब्बत में बढ़ते आत्मदाह के मुद्दे को उठाया। हिलेरी ने मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामलों पर अमेरिका की चिंताओं से भी चीनी वित्त मंत्री यांग जीची को अवगत कराया। विदेश विभाग के मुताबिक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के सत्र के बाद हुई इस मुलाकात में हिलेरी ने वित्त मंत्री यांग से मुलाकात की।
एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर जानकारी दी कि मुलाकात के दौरान हिलेरी और यांग की ईरान, सीरिया, दक्षिणी चीन सागर समेत जापान के साथ चल रहे द्वीप विवाद पर चर्चा हुई। इसमें ईरान पर कूटनीतिक दबाव बनाने की दो स्तरीय रणनीति पर भी विचार विमर्श हुआ। इसके साथ ही वैश्विक आर्थिक परिदृश्य और द्विपक्षीय संबंधों पर भी चर्चा हुई। जापान के साथ चल रहे चीन के द्वीप विवाद को लेकर हिलेरी ने जोर देते हुए चीन से कहा कि वो ठंडे दिमाग से वार्ता के जरिए इस विवाद का हल निकाले।