फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   hillary clinton on president election

हिलेरी ने पेश की राष्ट्रपति पद की दावेदारी

Mon, 13 Apr 2015 10:48 AM IST
Updated Mon, 13 Apr 2015 10:48 AM IST
विज्ञापन
hillary clinton on president election

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी के लिए दावा पेश कर दिया है। हिलेरी ने रविवार को अपने अभियान की वेबसाइट शुरू की। उनका कहना है कि वो अमेरिकी लोगों की "चैम्पियन" बनना चाहती हैं।

विज्ञापन


हिलेरी ने 2008 में भी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पेश की थी लेकिन बराक ओबामा से हार गई थीं। पिछले कई महीनों से ये संभावना जताई जा रही थी कि हिलेरी क्लिंटन भी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होंगी।
विज्ञापन


हिलेरी के पति बिल क्लिंटन अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति रहे हैं। अगर वो राष्ट्रपति चुनाव जीतती हैं तो वो अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी।

बीबीसी संवाददाता एंथनी जर्कर का कहना है कि हिलेरी के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी जीतना आसान है लेकिन राष्ट्रपति चुनाव जीतना थोड़ा मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि उनकी पार्टी आठ साल से सत्ता में है और सत्ता विरोधी रुझान का सामना उन्हें करना होगा। पूर्व प्रथम महिला और सांसद हिलेरी क्लिंटन के पास लंबा अनुभव है।


लेकिन उन्हें अमेरिकी राजनीति में एक बांटने वाली शख्सियत के रूप में भी देखा जाता है। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शनिवार को उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वो 'शानदार राष्ट्रपति' साबित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed