फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Hillary Clinton on 'Ellen': Donald Trump 'Literally Stalked Me' at Debate

हिलेरी का आरोप, डिबेट के दौरान बार-बार पीछे खड़े होकर घूर रहे थे ट्रंप 

Sat, 15 Oct 2016 09:36 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन 
एजेंसी/ वाशिंगटन  Updated Sat, 15 Oct 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
Hillary Clinton on 'Ellen': Donald Trump 'Literally Stalked Me' at Debate
- फोटो : reuters
महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर अब डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि रविवार को हुए एक टीवी डिबेट के दौरान ट्रंप बार-बार उनके पीछे आकर खड़े हो रहे थे और उन्हें तिरछी नजर से घूर रहे थे। हिलेरी का कहना है कि ट्रंप की इस हरकत ने उन्हें बुरी तरह से असहज कर दिया था। डिबेट का आयोजन सेंट लुइस के टाउन हाल में किया गया था। 
विज्ञापन


एनबीसी के द एलेन डिजेनेरस शो को दिए एक साक्षात्कार में क्लिंटन ने कहा कि डिबेट के दौरान ट्रंप की हरकत उन्हें काफी नागवार गुजरी। वह श्रोताओं के सवालों का जवाब देते समय बार-बार यह महसूस कर रही थीं कि ट्रंप उनके पीछे खड़े हैं। इस बात से वह बुरी तरह असहज हो गई थीं। पिछले सप्ताह ट्रंप द्वारा महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी का वीडियो लीक होने का जिक्र करते हुए हिलेरी ने कहा कि आप इस बात को समझ सकते हैं कि ट्रंप के अंदर कितना गुस्सा है। 
विज्ञापन


हिलेरी ने कहा कि वास्तव में ट्रंप हावी होने की कोशिश कर रहे थे। वह स्टेज पर बार-बार मेरे पीछे खड़े हो जा रहे थे, जिसे मैं महसूस कर रही थी। उधर, ट्रंप ने अपने ऊपर लगे इस आरोप को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह मंच पर अपनी कुर्सी के पास खड़े थे। ट्रंप का कहना है कि हिलेरी ही मंच पर चहलकदमी कर रही थी। वह कभी मेरे सामने तो कभी बगल में खड़ी हो रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed