{"_id":"571f43ed4f1c1b9a3aa91517","slug":"hillary-clinton-invokes-women-s-rights-promises-50-percent-women-in-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिलेरी क्लिंटन ने कहा 'मेरी कैबिनेट में होंगी 50 फीसदी महिलाएं'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
हिलेरी क्लिंटन ने कहा 'मेरी कैबिनेट में होंगी 50 फीसदी महिलाएं'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Apr 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
Hillary Clinton
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में इस साल होने जा रहे राष्ट्रपति चुनावों को लेकर सभी दल जोर आजमाइश में लगे हुए हैं। इसी बीच डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार ने अपनी उम्मीदवारी को पक्का करने के लिए एक और नई बात कह दी है।
विज्ञापन
हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि अगर मैं राष्ट्रपति बनती हूं तो मेरी कैबिनेट में 50 फीसदी जगह महिलाओं के लिए होंगी। उन्होंने कहा कि मेरी कैबिनट एकदम अमेरिका की तरह होगी और अमेरिका की जनसंख्या में 50 फीसदी महिलाएं हैं? क्या मैं सही हूं?
विज्ञापन
हिलेरी क्लिंटन ने यह बात मैरीलैंड, डेलावेयर, पेंसेलवेनिया, कनेक्टीकट और रोड आइलैंड के लिए चुनावी सभा कर रही थीं।
हिलेरी क्लिंटन का यह बयान तब आया है जब एक दिन पहले ही उनके कैंपनिंग मैनेजर जॉन पाडेस्टा ने कहा था कि वो हिलेरी क्लिंटन की कैबिनेट में भारतीय मूल की अमेरिकी नीरा टंडन को देखना चाहेंगे। नीरा टंडन पिछले 14 सालों से हिलेरी क्लिंटन के लिए काम कर रही हैं। इस समय नीरा सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोगेस की प्रमुख हैं।
विज्ञापन
अगर हिलेरी क्लिंटन अमेरिका की राष्ट्रपति बन जाती हैं तो वो पहली महिला अमेरिकी राष्ट्रपति होंगी। हिलेरी के नाम की घोषणा पिछले साल जुलाई, 2015 में बतौर डेमोक्रेटिक प्रत्याशी की गई थी।
हिलेरी पहले ही कह चुकी हैं कि महिलाओं के अधिकार मानवाधिकार के तहत आते हैं और उनके मुद्दे चुनावी रैलियों में वो जरूर उठाएंगी।