फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Hillary Clinton 'beats her husband Bill and terrorizes her staff', a new book claims

'पूर्व राष्ट्रपति को पीटती थीं हिलेरी क्लिंटन', नई किताब में दावा

Wed, 07 Oct 2015 01:57 PM IST
Updated Wed, 07 Oct 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
Hillary Clinton 'beats her husband Bill and terrorizes her staff', a new book claims

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की जिंदगी अक्सर विवादों में रही है। चाहे वह मोनिका लिविंस्की विवाद हो या फिर व्हाइटवाटर विवाद। इन विवादों की वजह से वह अक्सर चर्चा में रहे हैं लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़े एक नए विवाद का खुलासा हुआ है। यह खुलासा राजनीतिक सलाहकार रॉजर स्टोन की किताब ‘द क्लिंटन्स वॉर ऑन वुमन’ में हुआ है जिसमें दावा किया गया है कि पूर्व राष्ट्रपति को उनकी पत्नी हिलेरी क्लिंटन पीटती थीं।

विज्ञापन


किताब के मुताबिक 1993 में जब बिल क्लिंटन अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति बनें। उसी दौरान हिलेरी की मां की तबियत अचानक खराब हो गई जिसकी वजह से वह उन्हें देखने के लिए उनके घर चली गई। हिलेरी की मां उन दिनों अमेरिका के लिटल रॉक शहर में रहती थीं। हिलेरी जैसे ही वहां पहुंची उन्हें पता चला कि मशहूर गायिका बारबरा स्ट्रेसैंड बिल से मिलने व्हाइट हाउस पहुंची हैं और रात भर वहीं रुकी भी थी। यह खबर मिलते ही हिलेरी अगली ही फ्लाइट से वापस आईं और सीधे व्हाइट हाउस पहुंच गईं।
विज्ञापन

क्या हुआ हिलेरी के वापस आने पर?

Hillary Clinton 'beats her husband Bill and terrorizes her staff', a new book claims

(क्लिंटन वार ऑन वुमेन का कवर पेज)

हिलेरी के वापस आने और व्हाइट हाउस जाकर बिल से मिलने के अगले ही दिन जब बिल पत्रकारों से मुखातिब हुए तो उनके गर्दन पर कुछ निशान दिखाई दे रहे थे। उनके निशान को देखकर जब एक पत्रकार ने चोट का कारण पूछा तो बिल ने यह कहते हुए बात को टाल दिया कि 'शेव करते समय कट गया।' हालांकि वास्तविकता कुछ और थी लेकिन इस निशान के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने हिलेरी के ऊपर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दिया। इस बात का दावा व्हाइट हाउस के पूर्व प्रेस सचिव ने किया।

किताब में कई और बातों को भी खुलासा किया गया है। किताब के मुताबिक हिलेरी कई बार काफी हिंसक हो जाती थी और उनके हाथ में जो कुछ भी आता था उसे वह बिल पर चलाकर मार देती थीं। चाहे वह किचन के बर्तन हों या फिर कोई किताब। गुस्से में उनके हाथ में जो कुछ भी आ जाता था वह उसे चलाकर मारने में कोई गुरेज नहीं करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed