फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   heat of April broke the record of centuries

अप्रैल की गर्मी ने तोड़ दिए सदियों के रिकार्ड

Tue, 16 May 2017 07:53 PM IST
एजेंसी / न्यूयार्क
एजेंसी / न्यूयार्क Updated Tue, 16 May 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
heat of April broke the record of centuries

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि 2017 का अप्रैल 137 सालों में दूसरा सबसे गर्म महीना रहा। नासा ने आधुनिक रिकॉर्ड गणना के मुताबिक यह जानकारी दी है। पिछले दो सालों में अप्रैल महीने ने गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 1951 से 1980 के रिकॉर्ड के मुताबिक पिछला महीना अप्रैल औसत गर्मी के मुकाबले 0.88 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म रहा।

विज्ञापन


अप्रैल 2016 सबसे ज्यादा गर्म रहा। अप्रैल की गर्मी के औसत से यह 1.06 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म रहा। हालांकि अप्रैल 2016 के मुकाबले अप्रैल 2017 0.18 डिग्री सेल्सियस ठंडा रहा। इस साल अप्रैल का महीना 2010 के तीसरे सबसे गर्म अप्रैल 0.87 के मुकाबले मामूली गर्म रहा। 
विज्ञापन


नासा के गोडार्ड इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस स्टडीज (जीआईएसएस) के शोधकर्ताओं ने गर्मी का यह मासिक अध्ययन दुनिया भर के 6300 मौसम केंद्रों से जुटाए गए सार्वजनिक आंकड़ों के आधार पर किया है। इसमें समुद्र तल के तापमान और अंटार्कटिक शोध केंद्र के तापमान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधुनिक वैश्विक तापमान का रिकॉर्ड रखना 1880 में शुरू हुआ था। उससे पहले के रिकॉर्ड का व्यापक आधार नहीं था। दिल्ली में इस साल 17 अप्रैल पिछले सात सालों में सबसे गर्म दिन रहा और उस दिन तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed