{"_id":"58b220444f1c1b0511b256a6","slug":"hate-crimes-unacceptable-us-lawmakers-after-kansas-shooting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय की हत्या पर अमेरिकी सांसदों ने जताया विरोध","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारतीय की हत्या पर अमेरिकी सांसदों ने जताया विरोध
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sun, 26 Feb 2017 05:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सांसदों ने भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला की नस्लीय हत्या की सार्वजनिक तौर पर निंदा की है। कंसास सिटी के इस हत्याकांड की आलोचना करते हुए सांसदों ने कहा कि देश में हिंसा की इस बेहूदा हरकत के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया की भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस ने ट्वीट कर कहा कि कन्सास की घटना से वह बेहद आहत हैं। डेमोक्रेटिक सीनेटर ने कहा, ‘मेरी संवेदनाएं घटना के शिकार लोगों और उनके परिवार के साथ है। ’अमेरिकी संसद की एक और महिला सांसद प्रमिला जयपाल ने कहा, मैं इस वक्त घटना के शिकार लोगों और दुख में डूबे उनके परिवार के बारे में सोच रही हूं। मेरी भावनाएं उनके साथ हैं। हमारे देश में हिंसा की इस तरह की बेहूदा हरकत की कोई जगह नहीं है। इस त्रासदी से मेरा दिल टूट चुका है। जयपाल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय अमेरिकी हैं।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया से ही सांसद ब्रैड शरमन ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि अमेरिका में हत्या और जनसंहारों के लिए कोई जगह नहीं है। भारतीय मूल के एक और सांसद आरओ खन्ना ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
आरोपों के घेरे में ट्रंप
कंसास की इस घटना से भारतीय प्रवासियों को बीच हेट क्राइम के प्रति डर काफी बढ़ गया है। कुचिभोतला की हत्या के चश्मदीदों का कहना था कि हमलावर ने उन्हें खाड़ी देश का आप्रवासी समझते हुए गोली मारी थी।
प्रमिला जयपाल ने कहा कि ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अमेरिकी प्रशासन ने प्रवासियों के प्रति जिस तरह का नफरत भरा रवैया जाहिर किया है, उससे नस्लीय हमले काफी बढ़ गए हैं।
हाल में रेडमेंड के सिएटल उपनगरीय इलाके में एक मस्जिद में तोड़फोड़ की गई। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद मस्जिद पर दो बार हमला हो चुका है।
प्रमिला जयपाल ने कहा कि ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अमेरिकी प्रशासन ने प्रवासियों के प्रति जिस तरह का नफरत भरा रवैया जाहिर किया है, उससे नस्लीय हमले काफी बढ़ गए हैं।
हाल में रेडमेंड के सिएटल उपनगरीय इलाके में एक मस्जिद में तोड़फोड़ की गई। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद मस्जिद पर दो बार हमला हो चुका है।