{"_id":"5a15bfcd4f1c1b78548be9c2","slug":"hafiz-saeed-is-a-terrorist-declared-by-the-united-states-united-nations-says-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफिज की रिहाई आदेश से नाखुश ट्रंप सरकार, कहा- अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र से घोषित आतंकी सरगना है सईद ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
हाफिज की रिहाई आदेश से नाखुश ट्रंप सरकार, कहा- अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र से घोषित आतंकी सरगना है सईद
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 23 Nov 2017 07:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को कहा कि मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र दोनों द्वारा घोषित आतंकी सरगना है। अमेरिका का यह बयान पाकिस्तानी कोर्ट द्वारा जमात उद दावा प्रमुख को रिहा किए जाने के कुछ घंटों बाद आया है।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि हम मीडिया खबरों से अवगत है कि पाकिस्तान की अदालत ने लश्कर ए तैयबा सरगना हाफिज सईद की नजरबंदी खत्म करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने सईद की रिहाई के आदेश पर नाखुशी जाहिर की। मई 2008 में अमेरिका ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित किया था। दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने भी उसे नवंबर 2008 में मुंबई में हुए हमले के लिए दोषी मानते हुए आतंकवादी घोषित किया था।
विज्ञापन
विदेश विभाग के अधिकारी ने कहा कि अमेरिका अभी अपने उस रुख पर कायम है कि लश्कर ए तैयबा विदेशी आतंकवादी संगठन है जोकि आतंकी हमलों में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों की मौत का जिम्मेदार है। इन मृतकों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं। जमात उद दावा को लश्कर का मुखौटा संगठन माना जाता है।