फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Hackers can make big attacks next year

अगले साल और भी खतरनाक बड़े हमले कर सकते हैं हैकर्स

Fri, 01 Dec 2017 06:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Fri, 01 Dec 2017 06:19 AM IST
विज्ञापन
Hackers can make big attacks next year

वर्ष 2017 में दुनिया के भीतर रेनसमवेयर से सनसनी मचाकर अपने शुरूआती प्रयोग में बड़ी सफलता पा ली है और अगले साल के लिए हैकरों ने और भी खतरनाक रणनीतियों की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


एक नए अध्ययन में पता चला है कि ये हैकर्स अब ऑनलाइन सुरक्षा के नये कारोबारी मॉडल के साथ 2018 की तैयारी कर चुके हैं। 

अमेरिका स्थित इंटरनेट सुरक्षा कंपनी मेकेफे ने इस बारे में बड़ा अध्ययन करने के बाद दुनिया के इंटरनेट यूजरों को चौकन्ना रहने के लिए कहा है। कंपनी ने कहा है कि अगले साल दुनिया के बड़े हैकर्स नई रणनीतियों और कारोबारी मॉडलों का उपयोग करते हुए कंप्यूटर उपकरणों पर सीधा हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन


शोधार्थियों का कहना है कि इस साल हैकरों ने दो बार सिर्फ अपने इरादों की शुरूआत करते हुए दुनिया के कई देशों के कंप्यूटरों को प्रभावित कर बिटकॉइन में फिरौती मांगी थी जिस पर सुरक्षा कंपनियों ने नियंत्रण पा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध रिपोर्ट के मुताबिक ये हैकर्स अगले साल अमीर लोगों को निशाना बना सकते हैं और उनका लक्ष्य ऐसे उपकरणों से जुड़ना होगा जो कंप्यूटर व स्मार्टफोन के मुकाबले कम सुरक्षित होते हैं।

मेकेफे के मुख्य तकनीकी अधिकारी स्टीव ग्रोवमैन ने कहा कि 2017 के साइबर हमले सिर्फ इतना ही बता पाते हैं कि हैकर्स नये तरीकों से सुरक्षा नीतियों में सेंध लगा सकते हैं, लेकिन इस सेंधमारी के लिए जिस अबूझ अत्याधुनिक कोडिंग तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है उस पर दुनिया में अब तक कोई काम हुआ ही नहीं है। 

गोपनीय डाटा एकत्रित होने से खतरा बढ़ा

Hackers can make big attacks next year
साइबर हमलों के लिए हो सकती हैं नियुक्तियां

साइबर सुरक्षा से जुड़े वैज्ञानिकों को आशंका है कि अब हैकर्स खतरनाक हमलों के लिए बाकायदा लोगों को नियुक्त भी कर सकते हैं। साइबर सुरक्षा विज्ञानी राज समानी ने बताया कि इस साल हैकिंग सेवा का व्यावसायिक नेटवर्क बढ़ा है, अगले साल तक यह सेवा विरोधियों को बेचकर कई क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है। यह बेहद खतरनाक साबित होगा।

गोपनीय डाटा एकत्रित होने से खतरा बढ़ा

मेकेफे द्वारा जारी ‘थ्रेट्स प्रिडिक्शन रिपोर्ट 2018’ में कहा गया है कि लोगों के गोपनीय डाटा और बच्चों से जुड़ी जानकारी को लेकर इसलिए भी खतरा है क्योंकि डिवाइस मेकर्स इन्हें एकत्रित कर इनका मार्केटिंग में इस्तेमाल करते हैं। यही डाटा हैकर्स द्वारा की जाने वाली प्रोग्रामिंग में काम आता है जिसका लॉगरेदम असामान्य व खतरनाक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed