फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   H-1B Visa : Trump Administration hardened the rules, problem for Indian IT professional

एच-1बी वीजा : ट्रंप प्रशासन ने और सख्त किए नियम, बढ़ सकती है भारतीय आईटी पेशेवरों की दिक्कत

Sat, 03 Nov 2018 04:38 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 04:38 AM IST
विज्ञापन
H-1B Visa : Trump Administration hardened the rules, problem for Indian IT professional

ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा नियमों को और सख्त बना दिया है। अब अमेरिकी नियोक्ताओं को अपने यहां काम कर रहे विदेशी कर्मचारियों की संख्या श्रम विभाग को बतानी होगी। ट्रंप प्रशासन के इस कदम से भारतीय आईटी पेशेवरों की परेशानी बढ़ सकती हैं, क्योंकि  अमेरिकी कंपनियों को नए विदेशी कर्मचारी नियुक्त करने में मुश्किल आएगी।  

विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा श्रम आवेदन प्रक्रिया में सख्त प्रावधानों को शामिल किया है। इसके तहत अब नियोक्ताओं को आवेदन प्रक्रिया श्रम विभाग से मंजूर करानी होगी। विभाग पहले प्रमाणित करेगा कि उक्त पद पर घरेलू कर्मचारी उपलब्ध नहीं है, जिसके बाद ही अमेरिकी कंपनियां एच-1बी वीजा श्रेणी के तहत विदेशी कर्मचारी की नियुक्ति कर पाएंगी।  

विज्ञापन

श्रम विभाग के मुताबिक, नियोक्ताओं को अब एच-1बी वीजा के तहत रोजगार शर्तों की ज्यादा विस्तृत जानकारी उपलब्ध करानी होगी। इसमें एच-1बी वीजा श्रमिकों के लिए रोजगार के सभी स्थानों की जानकारी के साथ अल्प अवधि की समयसीमा और विदेशी श्रमिकों के लिए खाली पदों के बारे में बताना आवश्यक होगा।

भारतीयों आईटी पेशेवरों के बीच एच-1बी वीजा की मांग सबसे अधिक रहती है। यह एक गैर अप्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को बिना इमिग्रेशन अस्थायी तौर पर विदेशी पेशेवरों को नौकरी पर रखने की अनुमति देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed